IND vs ENG: रवींद्र जडेजा को गलत आउट दिए जाने पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं अपनी भड़ास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा को गलत आउट दिए जाने पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं अपनी भड़ास

हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 87 रन बनाकर आउट हुए रवींद्र जडेजा।

Ravindra Jadeja Wicket (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja Wicket (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में इस वक्त तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन के पहले सत्र में रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को 8वां झटका लगा है। इंग्लैंड को यह बड़ी सफलता एक बार फिर जो रूट ने दिलाई।

जडेजा के आउट होने के बाद ठीक अगले ही गेंद पर रूट ने बुमराह को आउट किया और वो लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर हैट्रिक पर आ गए। हालांकि रूट अपना हैट्रिक पूरा नहीं कर पाए। उनकी हैट्रिक गेंद पर लोकल बॉय मोहम्मद सिराज ने अच्छा डिफेन्स किया। रूट इस मैच में अब तक चार विकेट ले चुके हैं।

इन सब के बीच जडेजा के विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद चल रहा है। दरअसल जडेजा ने रूट की गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलना चाहा, लेकिन वहां वो शॉट खेलने चूक गए और गेंद बल्ले और पैड से एक साथ टकराई। इसको लेकर कुछ फैंस का मानना था कि गेंद पहले जडेजा के बैट पर लगी थी और उन्हें आउट नहीं दिया जाना चाहिए था।

436 रनों पर सिमट गई भारत की पहली पारी

मैच की बात करें तो तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड के लिए शानदार रही। कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मात्र 15 रन के अंदर तीन विकेट चटकाकर भारतीय पारी को समेट दिया। इंग्लैंड के 246 रनों के आगे भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए। टीम इंडिया को 200 रन की बढ़त नहीं मिल पाया। उन्हें 190 रन की बढ़त से ही संतुष्ट होना पड़ा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बाद रवींद्र जडेजा भी शतक से चूके।

तीसरे दिन जो रूट ने रवींद्र जडेजा (87) के बाद जसप्रीत बुमराह को गोल्डन डक पर आउट कर एक ओवर में 2-2 झटके दिए। इसके बाद रेहान अहम ने अक्षर पटेल को 44 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर भारतीय पारी को समेटा। जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्हें 4 विकेट मिले।

फैंस के रिएक्शन

close whatsapp