यशस्वी जायसवाल तोड़ेंगे सुनील गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में 120 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे जायसवाल, तोड़ेंगे गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं 655 रन।

Sunil Gavaskar and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)
Sunil Gavaskar and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

भारत 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अपनी पांच विकेट की जीत की बदौलत भारत पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका। इस सीरीज को क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएग।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम बाधाओं को पार करने और ‘बज़बॉल’ के खतरे को खत्म करने में कामयाब रही। इस सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, इस वजह से चार प्लेयर्स को डेब्यू करने का मौका मिला। जहां कुछ प्लेयर्स ने उस मौके का फायदा उठाया वहीं कुछ प्लेयर्स उस मौके को भुना नहीं सके।

धर्मशाला टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे यशस्वी जायसवाल

वहीं आगामी मुकाबले की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की नजरें इतिहास रचने पर होगी। जायसवाल ने इस सीरीज अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह अभी तक 4 मैचों की 8 पारियों में 93.57 की शानदार औसत के साथ 655 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रनों का रहा है।

अगर जायसवाल धर्मशाला टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर वह 120 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके नाम बतौर भारतीय बल्लेबाज एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। यह रिकॉर्ड अभी तक टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज प्लेयर सुनील गावस्कर के नाम है। सुनील गावस्कर एक टेस्ट सीरीज में दो बार 700 रन का आंकड़ पार कर चुके हैं।

लिटिल मास्टर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान 154.80 की शानदार औसत से 4 मैचों में 774 रन बनाए थे। वहीं 1978 में खेली गई सीरीज में उनके बल्ले से 91.50 की औसत के साथ 6 मैचों में 732 रन निकले। पिछले 53 सालों से सुनील गावस्कर के इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है। विराट कोहली जरूर उनके नजदीक पहुंचे मगर वह गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय-

सुनील गावस्कर- 774 बनाम वेस्टइंडीज
सुनील गावस्कर- 732 बनाम वेस्टइंडीज
विराट कोहली- 692 बनाम ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली- 655 बनाम इंग्लैंड
यशस्वी जायसवाल- 655* बनाम इंग्लैंड

close whatsapp