IND vs ENG: चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टी20 के लिए काफी उत्साहित हैं वरुण चक्रवर्ती, यहां जाने क्या है पूरा मामला? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टी20 के लिए काफी उत्साहित हैं वरुण चक्रवर्ती, यहां जाने क्या है पूरा मामला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में खेला जाना है।

Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)
Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बता दें कि, वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में चार ओवर में 23 रन लेकर तीन विकेट झटके।

उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी के खिलाफ तगड़ी गेंदबाजी की। अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में खेला जाना है। आगामी मैच के लिए वरुण चक्रवर्ती काफी उत्साहित है। वरुण चक्रवर्ती दूसरे टी20 के लिए इसलिए उत्साहित है क्योंकि वो पहली बार टीम इंडिया की ओर से इस वेन्यू में अपने परिवार वालों के सामने खेलते हुए नजर आएंगे।

बीसीसीआई ने एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसमें वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि, ‘हम लोग चेन्नई जा रहे हैं और इस वेन्यू में टीम इंडिया की ओर से यह मेरा पहला मैच है। मैं इसलिए उत्साहित हूं क्योंकि मेरे परिवार वाले भी इस मैच को देखने के लिए आएंगे। उनके सामने मैं अच्छा प्रदर्शन करने को देखूंगा।’

यह रही वीडियो:

वरुण चक्रवर्ती ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में किया था। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी अक्टूबर 2024 में हुई थी और अभी तक उन्होंने आठ मैच में 20 विकेट झटके हैं।

चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 में भी वरुण चक्रवर्ती अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। वरुण चक्रवर्ती इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 25 जनवरी को खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया पांच मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है।

close whatsapp