IND vs ENG: पहले दो टेस्ट मैच से विराट कोहली ने अपना नाम लिया वापस, सामने आई बड़ी वजह
इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jan 22, 2024 3:31 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने सीरीज के पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है।
बता दें, जहां पहले टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हो रहा है वही दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की घोषणा कर दी है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारण की वजह से पहले दो टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। विराट कोहली ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट से बात की और खुलासा किया कि कुछ व्यक्तिगत करण की वजह से वो पहले दो टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।
इस खबर के बाहर आते ही तमाम भारतीय फैंस निराश हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अभी तक इस अनुभवी बल्लेबाज के विकल्प की घोषणा नहीं की है लेकिन टीम को विराट कोहली की कमी पहले दो टेस्ट मैच में जरूर खलेगी।
बीसीसीआई कर सकता है विराट कोहली के विकल्प की घोषणा जल्द
बता दें, विराट कोहली भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में भी काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जबरदस्त बल्लेबाजी की है।
फिलहाल भारतीय टीम हैदराबाद और विशाखापट्टनम में होने वाले पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उनकी भारतीय टीम में वापसी हो जाएगी। इंग्लैंड टीम के लिए यह राहत की बात है कि विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैच में अनुपलब्ध है। अब देखना यह है कि विराट कोहली की जगह कौनसा खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैच में भारतीय टीम में शामिल किया जाता है?