IND vs ENG: अगर पिच पहली ही गेंद से ज्यादा घूमती है तो यह बड़ी गलती होगी: माइकल वाॅन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: अगर पिच पहली ही गेंद से ज्यादा घूमती है तो यह बड़ी गलती होगी: माइकल वाॅन

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सारीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। 

Michael Vaughan (photo source :twitter )
Michael Vaughan (photo source :twitter )

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) का बड़ा बयान सामने आया है। वाॅन का कहना है कि अगर पहली गेंद से पिच से ज्यादा घुमाव देखने को मिला, तो यह भारत के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि इस समय बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लिश टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। इस सीरीज का पहला मैच 26 जनवरी, गुरूवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

माइकल वाॅन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले माइकल वाॅन ने पिचों को लेकर द टेलीग्राफ के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बड़ी गलती होगा अगर पिच से पहली ही गेंद से ज्याद घुमाव मिलता है तो। इंग्लैंड तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगा, भले ही उनकी पारी लंबी चले या ना चले।

वाॅन ने आगे कहा- लेकिन अगर पिच स्पिन फ्रेंडली पिच बनी तो जैक लीच और इंग्लैंड के अन्य स्पिनर्स टीम को खेल में ला सकते हैं। क्या जैक लीच रविंद्र जडेजा से बेहतर स्पिनर हैं? नहीं, लेकिन अगर आप उसे (जैक) को स्पिन ट्रैक देते हैं और इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करता है तो यह इंग्लिश टीम के लिए सही रहेगा।

सामान्य तौर पर अगर जरूरत से ज्यादा घूमती है तो भारत की बल्लेबाजी कमजोर है और इंग्लैंड उन्हें ऑलआउट कर देगा। लेकिन अगर पिच फ्लैट होती है तो भारत सैकड़ो रन बनाएगा और इंग्लैंड को हराने के लिए उसके पास गेंदबाज भी हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान क्रिकेट फैंस को किस तरह की पिच देखने को मिलती है?

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में जबर प्रदर्शन करने के लिए इस खिलाड़ी से प्रेरणा ले रहे हैं Zak Crawley

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?