IND vs ENG, 2nd Test: यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, फिर बुमराह ने तोड़ी इंग्लैंड की कमर, मजबूत स्थिति में हैं भारत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG, 2nd Test: यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, फिर बुमराह ने तोड़ी इंग्लैंड की कमर, मजबूत स्थिति में हैं भारत

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 253 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, 2nd Test, Day 2 Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल भारत के नाम रहा था। टीम ने पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए थे। आज दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा।

टीम इंडिया की पहली पारी 396 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट हॉल के चलते 253 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। साथ ही टीम इंडिया ने 171 रनों की बढ़त भी बना ली है।

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

पहले दिन के खेल के बाद यशस्वी जायसवाल (179*) और रविचंद्रन अश्विन (5* रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन जेम्स एंडरसन के हाथों (20)) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर यशस्वी जायसवाल ने संयम से खेलते हुए दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी है।

यशस्वी जायससवाल 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्कों की मदद से 209 रन बनाकर जेम्स एंडरसन के हाथों आउट हो गए। नीचले क्रम के बल्लेबाज खेल को ज्यादा देर चला नहीं पाए और भारतीय टीम 396 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के खिलाफ पहली पारी में जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 3-3 विकेट लिया।

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में लिए 6 विकेट

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरूआत की। बेन डकेट और जैक क्रॉली के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई कुलदीप यादव ने बेन डकेट को 21 रन पर आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। बर्थडे बॉय जैक क्रॉली शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन फिर अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली को (76 रन) पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने जो रूट (5 रन), ओली पोप (23), जॉनी बेयरस्टो (25), बेन स्टोक्स (47) और टॉम हार्टले (21) रन पर आउट कर 5 विकेट हॉल पूरा किया। जसप्रीत बुमराह ने फिर जेम्स एंडरसन को (6 रन) पर पवेलियन भेज इंग्लैंड की पहली पारी को 253 रनों पर समाप्त किया। जसप्रीत बुमराह ने 15.5 ओवरों में 45 रन देकर 6 विकेट लिया। वहीं कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट पहली पारी में लिया।

टीम इंडिया ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल (15*) और रोहित शर्मा (13* रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/AsadUll89495725/status/1753744450562539861

https://twitter.com/king_1352/status/1753744600970453146

close whatsapp