IRE vs IND T20I Series 2023: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
आयरलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 18, 2023 11:49 पूर्वाह्न

IRE vs IND 1st T20I, India’s Predicted Playing XI: भारत (IND) और आयरलैंड (IRE) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को The Village Cricket Stadium, Dublin में खेला जाएगा। आयरलैंड और भारत के बीच अब तक 5 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले गए हैं, पांचों ही मुकाबलों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे में दमखम दिखाया था।
टीम ने टेस्ट और वनडे सीरीज में तो जीत हासिल की थी, लेकिन टी-20 सीरीज में भारत को 3-2 से हार झेलनी पड़ी थी। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे में आराम दिया गया है जिसके चलते जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम की कमान संभालने के लिए तैयार है। चोट के कारण लंबे समय बाद बुमराह वापसी करने के लिए तैयार हैं।
वहीं इस दौरे में रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे, जिन्होंने आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है। वेस्टइंडीज दौरे में शानदार खेल दिखाने वाले तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार भी इस दौरे का हिस्सा है। आइए आपको बताते हैं आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है-
यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज करेंगे ओपनिंग

वेस्टइंडीज दौरे में भारत की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। शुरूआती दो मैचों में इशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। लेकिन फिर अगले तीन मैचों में यशस्वी जायसवाल ने इशान किशन को रिप्लेस किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में शुभमन और यशस्वी के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई थी।
आयरलैंड दौरे में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। ऋतुराज गायकवाड़ एशियन गेम्स 2023 में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे जिसके चलते यह दौरा उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, वहीं यशस्वी वेस्टइंडीज के बाद इस दौरे में भी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 84 रनों की पारी खेल यशस्वी ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।
तिलक, रिंकू और संजू सैमसन संभालेंगे मिडिल ऑर्डर का जिम्मा

वेस्टइंडीज दौरे में तिलक वर्मा (Tilak Verma) शानदार नजर आए हैं। भारत के लिए अपने डेब्यू सीरीज में तिलक वर्मा ने 173 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा आयरलैंड दौरे में भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने शानदार खेल दिखाया था, वेस्टइंडीज दौरे में रिंकू सिंह (Rinku Singh) के चयन ना होने पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन रिंकू सिंह आयरलैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स 2023 का भी हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिंकू सिंह शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं। विकेटकीपर संजू सैमसन वेस्टइंडीज दौरे में थोड़े खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए थे। अगर संजू सैमसन (Sanju Samson) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वापस से फेल होते हैं तो जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी उन्हें आसानी से प्लेइंग 11 में रिप्लेस कर सकते हैं। संजू सैमसन को टीम में जगह बनाए रखने के लिए शानदार खेल दिखाने की जरूरत है।
ऑलराउंडर के रूप में खेल दिखाएंगे शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शानदार खेल दिखाया है। जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में वापस से जगह मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से टीम इंडिया हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर की तलाश में हैं। अगर शिवम दुबे मिले मौकों पर शानदार खेल दिखाते हैं तो भारत की तलाश पूरी होते हुए नजर आ सकती है।
वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भविष्य में भारत के लिए ऑल-फॉर्मेट प्लेयर के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार चोट का सामना करना पड़ रहा है। वाशिंगटन उम्मीद कर रहे होंगे कि आयरलैंड दौरे में शानदार खेल दिखाकर आगामी द्विपक्षीय सीरीजों में भारत का हिस्सा बन सकें। वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 35 टी-20 मैचों में अब तक 29 विकेट लिए हैं।
Jasprit Bumrah समेत यह गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) दोनों ही खिलाड़ी चोट से जूझने के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। भारत को जल्द ही एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनना है। ऐसे में Jasprit Bumrah इस सीरीज में अपनी धारदार गेंदबाजी से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।
वहीं रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) भी कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे इस दौरे में वह जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) जिन्होंने वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा खेल दिखाया हैं, आयरलैंड दौरे में वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से भी चयनकर्ताओं को अपना खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह