IND vs NZ Head to Head: भारत और न्यूजीलैंड का वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड | CricTracker Hindi

IND vs NZ: Head to Head Record: भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 09 मार्च को खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल।

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)
IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 9 मार्च को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025 Final) का फाइनल खेला जाएगा। इस मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अभी तक 4 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 4 मैचों में से 3 में जीत और एक में हार का सामना किया।

अब दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है। इस मैच का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 119 वनडे मुकाबले अब तक खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 61 तो 50 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। वहीं 7 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि 1 मैच टाई रहा है।

वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं, जिसमें से एक में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था, वहीं एक मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी। लेकिन वनडे फॉर्मेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है। वहीं आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड कुल 12 बार एक दूसरे के सामने आए हैं, जिसमें 6 बार न्यूजीलैंड तो 5 बार भारत ने बाजी मारी है। वहीं 1 मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।

मैच 119
भारत 61
न्यूजीलैंड  50
नो रिजल्ट 07
टाई 01

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 44 रन से मात दी थी। इससे पहले दोनों टीमें साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ी थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी।

close whatsapp