IND vs NZ: शुभमन गिल ने बताया सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से किसे मानते हैं वो बेस्ट बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: शुभमन गिल ने बताया सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से किसे मानते हैं वो बेस्ट बल्लेबाज

कीवी टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के खत्म होने के बाद गिल से पूछा गया था ये सवाल। 

Virar Kohli, Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)
Virar Kohli, Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट जगत में अपना नाम बना लिया है। अपनी टाइमिंग और क्लास से उन्होंने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। बता दें कि हाल में ही गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में उन्होंने 360 रन बनाए और इसी वजह से गिल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया।

तो वहीं जब उन्हें इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने की वजह से मैन ऑफ द सीरीज के खिताब मिला तो, उसके बाद समय प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स द्वारा गिल से ऐसा सवाल किया गया है जिसका जबाव उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से किया गया है। उन्होंने पूछा कि आप विराट और सचिन में से किसे चुनना पसंद करोगे।

गिल ने विराट को माना बेस्ट

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स को जबाव देते हुए शुभमन गिल ने कहा, मुझे लगता है कि विराट भाई क्योंकि सचिन सर की वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और मेरे पिता उनके बहुत बड़े फैन थे। जब वह रिटायर हुए तो तब मैं क्रिकेट को समझने के लिए बहुत छोटा था। लेकिन जब मैं क्रिकेट को थोड़ा और समझने लगा तो इसलिए मैं विराट भाई कहूंगा, क्योंकि मैंने एक बल्लेबाज के रूप में उनसे बहुत कुछ सीखा है।

तो वहीं गिल ने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब लेने के बाद आगे कहा, पूरी सीरीज के दौरान प्रदर्शन करना शानदार रहा। दोहरे शतक के बावजूद मेरे खेलेने के तरीके में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह बस एक अच्छा स्टार्ट और गेम को बदलने के बारे में है।

मैं हमेशा मैच की स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी करता हूं ना कि अपना स्कोर देखकर। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और इस विकेट को देखकर लग रहा था कि मैच एक तरफा हो सकता है।

close whatsapp