IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों के आगे बुरी तरह पिटी पाकिस्तान, 191 रनों पर सिमटी पूरी टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों के आगे बुरी तरह पिटी पाकिस्तान, 191 रनों पर सिमटी पूरी टीम

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।

IND vs PAK (Photo Source: X/Twitter)
IND vs PAK (Photo Source: X/Twitter)

IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने (IND vs PAK Match) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो बिल्कुल सही साबित होते हुए नजर आया। पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 50 रन की पारी टीम के लिए खेली, वहीं मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए।

IND vs PAK: सिराज ने फंसाई दो बड़ी मछली

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने अच्छी-खासी शुरूआत दिलाई थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद सिराज ने 8वें ओवर में अब्दुल्ला शफीक को (20 रन) पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई थी।

जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में इमाम उल हक को (36 रन) पर पवेलियन भेज दिया। दोनों ओपनर के आउट होने के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच साझेदारी पनप रही थी। मोहम्मद सिराज ने फिर 30वें ओवर में बाबर आजम को (50 रन) पर बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।

जसप्रीत बुमराह ने रिजवान का किया शिकार

IND vs PAK, जब बाबर आजम का विकेट गिरा तब पाकिस्तान का स्कोर 155 पर 3 विकेट था। लेकिन बाबर आजम के विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान ने अपना लय खो दिया। कुलदीप यादव ने 33वें ओवर में सऊद शकील को (6 रन) और इफ्तिखार अहमद को (4 रन) पर पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद मोहम्मद रिजवान के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन रिजवान 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के शिकार बन गए।

मोहम्मद रिजवान 49 रन पर बुमराह के हाथों बोल्ड आउट हो गए। रिजवान का विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने 36वें ओवर में शादाब खान को (2 रन) पर आउट किया। फिर 40वें ओवर में मोहम्मद नवाज को (4 रन) पर हार्दिक पांड्या के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद फिर रवींद्र जडेजा ने भी अपना जलवा दिखाते हुए हसन अली को (12 रन) और हारिस रऊफ को (2 रन) पर पवेलियन भेज पाकिस्तान की टीम को 191 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

close whatsapp