IND vs PAK: मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे में डर का माहौल..! नीली जर्सी वाले फैंस से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे में डर का माहौल..! नीली जर्सी वाले फैंस से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

IND vs PAK Ahemdabad Stadium (Photo Source: X/Twitter)
IND vs PAK Ahmedabad Stadium (Photo Source: X/Twitter)

IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का रोमांचक मुकाबला आज 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस IND vs PAK के क्लैश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें भारतीय सिंगर्स और एक्टर्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

IND vs PAK मैच के लिए टिकट जुगाड़ने के लिए फैंस को काफी ज्यादा पापड़ बेलने पड़े हैं। खुशकिस्मत फैंस जिन्हें टिकट मिले हैं वह इस वक्त काफी ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे होंगे। मैच से पहले दोनों देशों के ही फैन सोशल मीडिया पर टीम के लिए अपना सपोर्ट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन आज स्टेडियम के अंदर हमें नीला समंदर ज्यादा नजर आने वाला हैं और जिससे पाकिस्तानी टीम निराश जरूर होगी।

IND vs PAK: पाकिस्तानी फैंस को नहीं मिला वीजा

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम का भारत आने का सफर काफी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहा था। वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी फैंस के वीजा को मंजूर नहीं किया गया है, जिसके चलते मैच के दौरान स्टेडियम में हरी जर्सी में फैंस की तादाद कम नजर आने वाली है। हालांकि कुछ पाकिस्तानी रिपोर्टर मैच के लिए अंतिम समय में वीजा हासिल कर पाने में सक्षम रहे हैं।

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का कहना है कि, उनकी टीम को खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का अनुभव है। लेकिन अगर उनके कुछ फैंस को यहां आने की अनुमति मिलती तो और ज्यादा बेहतर होता। IND vs PAK मैच के दौरान दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमादाबाद में भारतीय फैंस नीली जर्सी में ज्यादा हाजिरी लगाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़े- World Cup 2023: अगर भारत बनाम पाकिस्तान मैच हुआ रद्द तो क्या होगा?

टीम इंडिया पर नहीं है कोई दबाव- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक लाख घरेलू फैंस के बीच खेलने के दबाव के बारे में पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि घरेलू फैंस के सामने खेलना हमेशा से फायदा देता है क्योंकि हर परिस्थिति में टीम को फैंस का सपोर्ट मिलता है।

रोहित शर्मा ने कहा, ‘मेरे खेलने का अनुभव न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी हमें बड़े पैमाने पर सपोर्ट मिलता है। इसलिए कभी ऐसा अनुभव नहीं किया कि भीड़ हमारे खिलाफ गई है। इसलिए मैं इसे एक अच्छे लाभ के रूप में देखता हूं।’

 

close whatsapp