IND vs PAK: अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान मुकाबला तो क्या होगा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान मुकाबला तो क्या होगा?

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक रिजर्व डे पर भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

एशिया कप 2023 ( Asia Cup) में बारिश ने भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हुए ग्रुप मैच का मजा किरकिरा कर दिया था। वहीं अब सुपर-4 में भी जब दोनों टीमें आज एक बार फिर आमने-सामने थी, तो  बारिश ने खलल डाला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। तभी बारिश ने मैच में दस्तक दी। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच को आज के लिए रद्द कर दिया गया। अब मैच अगले दिन यानी रिजर्व डे पर खेला जाएगा।

हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रिजर्व डे पर भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। weather.com के अनुसार 11 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। 99 प्रतिशत तक बारिश और 59 प्रतिशत तक तूफान की संभावना है। इस दिन 6 घंटे बारिश हो सकती है। इस कारण से रिजर्व डे पर मैच पूरा नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर रिजर्व डे पर मैच नहीं हुआ तो क्या होगा?

क्या होगा अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच?

अब अगर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला रिजर्व डे पर भी नहीं होता है तो क्या होगा? इस स्थिति में मैच रद्द हो जाएगा और ठीक वैसे ही नतीजा निकलेगा, जैसे ग्रुप मैच में निकला था। दोनों टीमों को अंक बांटने पड़ेंगे।

मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबले में 49 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बारिश के शुरू होने से पहले विराट कोहली ने 16 गेंदों में 8* रन और केएल राहुल ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17* रन बना लिए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?