भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

विराट कोहली के बल्ले से पिछले 7 टी-20 मुकाबलों में 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।

Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Source: BCCI)
Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Source: BCCI)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम को घरेलू जमीन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली के फॉर्म में वापसी के बाद से भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम पहले से कहीं अधिक मजबूत दिखाई दे रहा है।

वहीं इस टी-20 सीरीज में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले अपने खामियों को पूरी तरह से दूर करना चाहेगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अंतिम ओवरों में गेंदबाजी जरूर एक चिंता का विषय दिखाई दी थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अपने अहम गेंदबाजों को थोड़ा और समय देना चाहेंगे ताकि वह मेगा इवेंट से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार कर ले। इस टी-20 सीरीज में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बिना मैदान में खेलने उतरेगी।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपनी पिछली 2 टी-20 सीरीज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी और उसमें उन्होंने शानदार तरीके से सीरीज को अपने नाम किया था। उस सीरीज में रीजा हेंड्रिक्स और तबरेज शम्सी का काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। जिसके बाद उनकी कोशिश भी इस टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करना होगा।

मैच जानकारी:

पहला टी-20 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका

स्थान – ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

समय – भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंद और बल्ले के बीच में बराबरी की लड़ाई देखने को मिल सकती है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 170 तक का स्कोर बनाने की कोशिश करनी पड़ेगी।

संभावित अंतिम एकादश

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका

रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, तेंबा बावूमा (कप्तान), रिले रोसू, ट्रिस्टान स्टब्स, एडिन मार्करम, ड्वेन प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, एनरिक नॉर्खिया।

संभावित Dream11 टीम:

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रीजा हेंड्रिक्स, अक्षर पटेल, एडिन मार्करम, ड्वेन प्रिटोरिय, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, तबरेज शम्सी।

close whatsapp