IND vs SL 2nd T20: अक्षर ने लगभग लिख ही दी थी टीम इंडिया की जीत की ‘स्क्रिप्ट’, लेकिन अंत में श्रीलंकाई टीम मार गई बाजी
श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
अद्यतन - Jan 5, 2023 11:04 pm
![]()
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 5 जनवरी, वीरवार को एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से हरा कर दिया है और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
इससे पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।
श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करने आए ओपनर पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बटोरे और पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी।
इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में चरिथ असलंका के 37 और अंत में कप्तान दशुन शनाका के 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रनों की बदौलत श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।
टीम इंडिया बल्लेबाजी में हुई फेल
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही अपने विकेट गंवाना शुरू कर दिया था। बता दें कि 57 रनों के भीतर आधी टीम इंडिया पवेलियन जा चुकी थी।
लेकिन इसके बाद छठे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने 91 रनों की साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया को बनाए रखा, लेकिन सूर्यकुमार यादव के 51 रनों पर आउट होने के बाद टीम इंडिया को करारा झटका लगा।
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की आवश्यकता थी, और अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल 31 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए।
तो वहीं अब दूसरी तरफ दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा।
Dasun Shanaka & his men defeat India in Pune with an all-round show.#INDvSL pic.twitter.com/GCu7UYcl2v
— CricTracker (@Cricketracker) January 5, 2023
🔴 India in the last 12 T20Is vs Sri Lanka:
👉 Won – 11
👉 Lost – 1**End of the streak*#INDvSL pic.twitter.com/cgx69ElVN3
— SportsBash (@thesportsbash) January 5, 2023
#INDvSL @BCCI Excellent game of cricket, went down the wire…..T20 India vs Sri Lanka at Pune where Sri Lanka proved better of the two today…..No balls costed dearly for Team India 🇮🇳
— vaidyanathan iyer (@vaidy66) January 5, 2023
#2ndT20I: India vs Sri Lanka
Sri lanka won by 16 runs against India.
India managed to score just 190 in response to Sri Lanka's 206.#INDvsSL #SLvsIND #India #SriLanka #Cricket #Match #T20 #T20I pic.twitter.com/lM4TGOEFQQ
— DT Next (@dt_next) January 5, 2023
https://twitter.com/Sakun_SD/status/1611049814376214528?s=20&t=VbYSVSlmWS9sgTyMnnUHLg
Sri Lanka tour of India, 2023#India vs #SriLanka, 2nd T20I
Sri Lanka have defeated India in the 2nd T20i to level the series 1-1.
visit – https://t.co/RipWczLCwS#INDvsSL #cricketmatch #T20 #cricket #cricketnews #cricketlovers #playwithavrpay #avrpay #avrpaynews pic.twitter.com/FMGFlDOgnD
— AVRPAY News (@AvrpayNews) January 5, 2023
Sri Lanka tour of India, 2023#India vs #SriLanka, 2nd T20I
Sri Lanka have defeated India in the 2nd T20i to level the series 1-1.
Get your ID to play visit https://t.co/eVHBcczdne#INDvsSL #T20 #cricket #cricketnews #cricketlovers #playwithavrpay #avrpay #avrpaynews pic.twitter.com/CQdbUhBHtg
— AVRPay (@AvrPay) January 5, 2023