एक पारी ने अजिंक्य रहाणे के लिए सब कुछ बदला, रिकी पोंटिंग भी हो गए इस खिलाड़ी के मुरीद - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक पारी ने अजिंक्य रहाणे के लिए सब कुछ बदला, रिकी पोंटिंग भी हो गए इस खिलाड़ी के मुरीद

अजिंक्य रहाणे में क्रिकेट को लेकर काफी अनुशासन है- पोंटिंग।

Ajinkya Rahane And Ricky Ponting (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane And Ricky Ponting (Image Credit- Instagram)

WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया, जहां टीम की तरफ से सिर्फ अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर का ही बल्ला ही बोला। करीब डेढ़ साल टीम से बाहर रहने के बाद रहाणे ने कमाल की वापसी की है, साथ ही हर कोई अब इस बल्लेबाज की तारीफ पर तारीफ कर रहा है और ऐसा ही कुछ रिकी पोंटिंग ने भी किया है।

अजिंक्य रहाणे डटे रहे ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने

एक तरफ WTC 2023 फाइनल में रोहित, विराट और गिल जैसे बड़े नाम बल्लेबाजी में फ्लॉप नजर आए है, तो दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। छक्के से अपना अर्धशतक पूरा करने वाले अजिंक्य रहाणे के बल्ले से मुकाबले के तीसरे दिन कुल 89 रन निकले।

रिकी पोंटिंग के अचानक फेवरेट बन गए अजिंक्य रहाणे

*अजिंक्य रहाणे में क्रिकेट को लेकर काफी अनुशासन है- पोंटिंग।
*रिकी पोंटिंग ने कहा की रहाणे को ऐसा खेलता देख काफी खुश हूं मैं।
*साथ ही पोंटिंग ने कहा कि रहाणे काफी प्यारे इंसान भी हैं।
*अजिंक्य रहाणे ने कहा की टेस्ट क्रिकेट में मेरे लिए सब कुछ है।

अजिंक्य रहाणे को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया ये बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

रहाणे की वाइफ ने किया खास पोस्ट शेयर

वहीं इस शानदार पारी के दौरान रहाणे की उंगली में चोट लगी थी, उसके बाद भी वो अपनी टीम के लिए पिच पर मौजूद रहे और लगातार रन बनाते रहे। अब इसी को लेकर उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने चोट को लेकर काफी कुछ लिखा है।

नजर डालते हैं उस खास पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Rahane (@radhika_dhopavkar)

close whatsapp