देखिये वीडियो: जडेजा का बल्ला फिर बना तलवार, तो वहीं सिराज बोतल को तलवार मानकर मैदान में झूम उठे
रवींद्र जडेजा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए 228 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
अद्यतन - Mar 5, 2022 5:05 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मोहाली में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। जडेजा ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 160 गेंदों का सामने करते हुए 10 चौकों की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया।
बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए 228 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर ने अपने 17 चौके और 3 छक्के जड़े, और रवींद्र जडेजा प्रसिद्ध स्वोर्ड सेलिब्रेशन के जरिये अपने दूसरे टेस्ट शतक का जश्न मनाया।
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा करने के बाद रवींद्र जडेजा मैदान पर एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आए जब वें अपने शतक का जश्न मना रहे थे। अपने शतक का जश्न मनाने के लिए जडेजा एक बार फिर अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमाते हुए नजर आए।
रवींद्र जडेजा ने शतक जड़ने के बाद स्वोर्ड सेलिब्रेशन किया
चूंकि पूरा मैदान कैमरों से लेस रहता है, जैसे ही कैमरा बाउंड्री रोप के बाहर खड़े भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर पड़ा, तब वह रवींद्र जडेजा की उत्सव शैली (स्वोर्ड सेलिब्रेशन) को कॉपी करते हुए नजर आए। यह घटना तब की हैं जब जडेजा अपने शतक को सेलिब्रेट करने के लिए अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमा रहे थे, इसी दौरान मोहम्मद सिराज भी वैसे ही जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।
इस दौरान मोहम्मद सिराज के हाथो में पानी की बोतल थी और गेंदबाज मस्ती भरे अंदाज में पानी की उस बोतल के साथ तलवारबाजी करते नजर आए, वह रवींद्र जडेजा के साथ-साथ उनका स्वोर्ड सेलिब्रेशन दोहरा रहे थे। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
यहां देखे वीडियो –
'Rockstar' @imjadeja 👏👏@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/JG25othE56
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022
आपको बता दें, भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 574 रनों पर अपनी पारी को घोषित कर दिया हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाए, जबकि रिषभ पंत ने 96 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, हनुमा विहारी (58) और रविचंद्रन अश्विन (61) ने अर्धशतकीय पारी खेलीं।