IND vs SL: जडेजा की गेंद पर जैसे ही पकड़ा हिटमैन ने कैच तो मैदान पर नजर आया रोहित-विराट ब्रोमांस, देखें वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: जडेजा की गेंद पर जैसे ही पकड़ा हिटमैन ने कैच तो मैदान पर नजर आया रोहित-विराट ब्रोमांस, देखें वायरल वीडियो 

भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा है। 

India vs Sri Lanka, Super Fours (Image Credit- Twitter)
India vs Sri Lanka, Super Fours (Image Credit- Twitter)

IND vs SL Asia Cup 2023: एशिया कप सुपर फोर का चौथा मुकाबला आज 12 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं जब श्रीलंकाई टीम इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसे भी भारतीय टीम की चुनौती से दो-दो हाथ करने पड़े। भारत ने शानदार गेंदबाजी के चलते 25 ओवर के अंदर, लंकाई टीम के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आते हैं श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका, और शनाका क्रीज पर अपनी नजर जमा ही रहे थे कि 9 रनों के कुल स्कोर पर वह पारी के 26वें ओवर की पहली गेंद पर जो जडेजा ने फेंकी थी, उस पर स्लिप में रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। साथ ही जैसी ही रोहित ने स्लिप में इस बेहतरीन कैच को लपका तो रोहित और कोहली के बीच ब्रोमांस देखने को मिला।

देखें रोहित-कोहली के ब्रोमांस की ये वीडियो

 

https://twitter.com/Trend_Virat/status/1701640446362161444

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर फोर मैच, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मैन इन ब्लू श्रीलंका की बेहतरीन के सामने 213 रनों पर ऑलआउट हो गए। हालांकि, भारत के लिए ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े।

लेकिन गिल के 19 रनों पर आउट होने के बाद एक के बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए। रोहित ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली तो ईशान किशन ने 33, केएल राहुल ने 39 और अक्षर पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के सभी 10 विकेट हासिल किए। दुनिथ वेलालगे ने 5, चरिथ असलंका ने 4 और महेश तीक्ष्णा ने 1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: इन 2 टीमों के बीच हो सकता है Asia Cup 2023 का फाइनल मैच, पढ़ें पूरा समीकरण

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?