IND v SL: व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम भारत दौरे के लिए रवाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v SL: व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम भारत दौरे के लिए रवाना

इस दौरे की शुरुआत 3 जनवरी को मुंबई में पहले टी20 से होगी।

Dasun Shanaka (Photo Source: Twitter)
Dasun Shanaka (Photo Source: Twitter)

3 जनवरी से भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए दसुन शनाका के नेतृत्व में श्रीलंकाई टीम शनिवार (31 दिसंबर) को कोलंबो से भारत के लिए रवाना हो गई है। इसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर टीम के भारत रवाना होने की कुछ तस्वीरों के साथ अपडेट साझा किया।

श्रीलंका क्रिकेट ने इसको लेकर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “दसुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर जाने के लिए थोड़ी देर पहले एसएलसी मुख्यालय परिसर से रवाना हुई।” इस बीच, श्रीलंका ने टी20 एशिया कप ट्रॉफी के साथ 2022 का अंत किया लेकिन उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही। वहीं साल 2022 के अंत में श्रीलंका ने अपना आखिरी सीरीज अफगानिस्तान के साथ खेला।

अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा रहे दिनेश चांदीमल, असिता फर्नांडो और धनंजय लक्षण को भारत दौरे से बाहर कर दिया गया है। चांदीमल को टीम से बाहर करना कई खिलाड़ियों के लिए हैरान करने वाला फैसला रहा। चांदीमल ने हाल भी में समाप्त हुए लंका प्रीमियर लीग 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और वो टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

अविष्का फर्नांडो और चमिका करुणारत्ने जो अफगानिस्तान सीरीज का हिंसा नहीं रहे उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। करुणारत्ने एलपीएल 2022 में कैंडी फाल्कन्स के साथ अच्छी फॉर्म में थे और वो वनडे और टी20 टीम दोनों का हिस्सा हैं।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, ओशेन बंडारा, महेश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालेग, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, ओशेन बंडारा, महेश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेग, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा

close whatsapp