IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव और केएस भरत आपका हमारे परिवार में स्वागत है: दो डेब्युटेंट को राहुल द्रविड़ ने दिया दिल छू लेने वाला संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव और केएस भरत आपका हमारे परिवार में स्वागत है: दो डेब्युटेंट को राहुल द्रविड़ ने दिया दिल छू लेने वाला संदेश

आज यानी 11 फरवरी को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 132 रन से मात दी।

Team India (Pic Source-Twitter)
Team India (Pic Source-Twitter)

आज यानी 11 फरवरी को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 132 रन से मात दी। इस शानदार मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। यही नहीं कप्तान रोहित शर्मा का शतक और जडेजा और अक्षर पटेल के अर्धशतक की बदौलत भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है।

इस मैच में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और केएस भरत ने अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। BCCI ने एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि रवि शास्त्री सूर्यकुमार यादव को टेस्ट डेब्यू की कैप दे रहे हैं वहीं मुख्य कोच द्रविड़ ने यादव और भरत का भारतीय टीम में स्वागत किया। भरत को अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने केएस भरत को टेस्ट डेब्यू की कैप दी।

राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव और केएस भरत का भारतीय टीम में किया स्वागत

राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव और केएस भरत का भारतीय टीम में स्वागत करते हुए कहा कि, ‘हमेशा ही काफी खास दिन रहता है जब आपके परिवार में कुछ नए लड़के शामिल होते हैं। कई लोगों का यह सपना होता है और आज यादव और भरत का सपना पूरा होने जा रहा है। कई लोग चाहते हैं कि उन्हें डेब्यू कैप मिले और वो भारत की ओर से टेस्ट मुकाबले खेल सकें।’

जब शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव को उनकी टेस्ट डेब्यू कैप दी तो उन्होंने कहा कि, ‘सूर्या, आपको बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं। जब भी आप अपने देश के लिए खेलने उतरे तो इससे पहने और गर्व महसूस करें। आप किसी की मदद से यहां तक नहीं पहुंचे हैं।

आप यहां तक इसलिए पहुंचे हैं क्योंकि आपने मेहनत की है और पिछले कुछ महीनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अपने खेल का लाभ उठाएं। ये टेस्ट मैच क्रिकेट है इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है आप जैसा खेलते हैं वैसे ही खेले और सबको खुश करें।’

पुजारा ने भरत को टेस्ट डेब्यु की कैप देते हुए कहा कि, ‘आपने इसको पाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और हमेशा अच्छी तरह से ही खेलें। आपका टेस्ट करियर बहुत ही अच्छा होगा।’

close whatsapp