IND vs SL: 15 जनवरी से विराट कोहली का नाता है काफी पुराना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: 15 जनवरी से विराट कोहली का नाता है काफी पुराना

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 110 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 166 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 110 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 166 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। यह उनका अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

बता दें, इस शतक को जड़ने के बाद विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह कुल मिलाकर उनका जनवरी 15 का चौथा शतक है। उन्होंने जनवरी 15, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में मैच जिताऊ शतक जड़ा था।

भारत को जीत के लिए 351 रन की दरकार थी। केदार जाधव और विराट कोहली ने पांचवें विकेट के लिए 200 रन की शानदार साझेदारी की। कोहली ने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कुल मिलाकर 105 गेंदों में 122 रन बनाए। उनके अलावा केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। इन दोनों की इस पारी की वजह से भारत ने यह मुकाबला 11 गेंद रहते हुए जीत लिया।

दूसरा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा

सेंचुरियन में खेले जा चुके सीरीज के दूसरे टेस्ट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतने के बाद अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों को अब इस मैच की पहली पारी में काफी अच्छा प्रदर्शन करना था। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज काफी अनुभवी थे और उनके खिलाफ बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था लेकिन विराट कोहली ने इस चुनौती को स्वीकार किया।

जिस विकेट पर तेज गेंदबाजों को भरपूर साथ मिल रहा था उसमें विराट कोहली ने 217 गेंदों में 153 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली। यह शतक भी 15 जनवरी को जड़ा गया था।

भारत यह मुकाबला 135 रनों से हार गया था लेकिन कोहली के इस शतक ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया।

तीसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

2019 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। दूसरे वनडे मुकाबले में कोहली ने एक और शानदार मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी के खेली। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 102 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 104 रन की शानदार पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त मात दी।

भारत में यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया और विराट कोहली को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

विराट कोहली का चौथा शतक जनवरी 15, 2023 को श्रीलंका के खिलाफ आया। विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रन बनाए।

close whatsapp