बाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन के सामने घुटने टेक देते हैं जब भी वह गेंदबाजी करने आते हैं: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन के सामने घुटने टेक देते हैं जब भी वह गेंदबाजी करने आते हैं: आकाश चोपड़ा

रविचंद्रन अश्विन ने पहले बल्लेबाजी में 10 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट झटके।

Aakash Chopra and Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Getty Images)
Aakash Chopra and Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अकाश चोपड़ा ने 29 जुलाई को खेले जा चुके वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच पहले टी-20 मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला गया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट्स खोकर 190 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में नाबाद 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अश्विन ने आखिरी चार ओवरों में कार्तिक का भरपूर साथ दिया और 10 गेंदों में 13* रन बनाए।

जवाब में मेजबान टीम के शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे जिसकी वजह से उनके ऊपर दबाव बढ़ता रहा और वो 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाए। टीम की ओर से शामराह ब्रूक्स ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके जबकि भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

पहले टी-20 मुकाबले में अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया: आकाश चोपड़ा

अपने यूट्यूब चैनल में मुकाबले के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अश्विन की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘भारत इस मुकाबले में तीन स्पिनरों के साथ उतरा। सबसे खास बात यह लगी कि रविचंद्रन अश्विन की भारतीय टीम में वापसी हुई। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके।

उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन का विकेट लिया। मुझे लगता है ये बहुत ही बड़ा विकेट था। इसके बाद उन्होंने हेटमायर का विकेट झटका। बाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन के सामने घुटने टेकते हैं जब भी वह गेंदबाजी करने आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ‘अश्विन ने 10 गेंदों में 13* रन बनाए जिसमें उन्होंने एक छक्का भी जड़ा। उन्होंने दिनेश कार्तिक का भरपूर साथ दिया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक पर रखा।

एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की: आकाश चोपड़ा

भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘भुवनेश्वर ने एक और बार बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवरों में मात्र 11 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह ने भी कमाल की गेंदबाजी की।

उन्होंने दो विकेट झटके। अर्शदीप हर मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने बिल्कुल खराब पिच में बेहतरीन गेंदबाजी की। उम्मीद है आगे भी वो ऐसा ही प्रदर्शन करते रहेंगे।

close whatsapp