IND vs WI 2026, 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, आकिब नबी का हुआ डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, आकिब नबी का हुआ डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखें।

IND vs WI 2026, 2nd ODI: India opted to bowl first (image via X)
IND vs WI 2026, 2nd ODI: India opted to bowl first (image via X)

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव किया है; नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी अपना डेब्यू कर रहे हैं। और दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने चार बदलाव किए हैं। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखें।

टीमें:

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबान भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर, तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। तो वहीं, वेस्टइंडीज की नजर शानदार प्रदर्शन कर, सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी।

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  143
भारत ने जीते 73
वेस्टइंडीज ने जीते  64
नो रिजल्ट/टाई 04/02
सबसे पहले मैच  9 मार्च, 1983 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  27 सितंबर, 2026 (भारत ने जीता)

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी: पिच रिपोर्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। आउटफील्ड बेहद तेज होने के कारण थोड़े से शॉट पर भी चौके-छक्के आसानी से मिलते हैं। शुरुआती 3-4 ओवरों में नए गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो सकती है और स्पिनरों को ग्रिप मिलने में मुश्किल हो सकती है। मैदान पर कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं।

यह भी पढ़ें – “मुझे अफसोस है”: कपिल देव का बड़ा बयान, कुछ सालों में टेस्ट संन्यास पर पछताएंगे विराट कोहली

close whatsapp