भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
भारतीय टीम इस मुकाबले में किसी ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 5, 2022 9:14 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जहां भारतीय टीम को पिछले महीने साउथ अफ्रीका के दौरे पर हुई वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम इंडिया इस सीरीज में एकबार फिर से पटरी पर लौटने की पूरी कोशिश करना चाहेगी। जिसमें बतौर लिमिटेड ओवर्स नियमित कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह पहली सीरीज होने जा रही है।
हालांकि इस वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से टीम इंडिया को जरूर एक बड़ा झटका लगा। लेकिन टीम में इशान किशन और मयंक अग्रवाल को शामिल किए जाने का फैसला लिया गया। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की बात की जाए तो वह घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने के बाद इस सीरीज में खेलने उतर रहे हैं।
मैच जानकारी
पहला वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज
स्थान – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
दिन और समय – 6 फरवरी, भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस वनडे मैच को लेकर बात की जाए तो यह साल 2014 के बाद यहां पर पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि बाद लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो सकता है।
संभावित अंतिम एकादश
भारत
पहले वनडे मैच को लेकर भारतीय टीम की संभावित एकादश की बात की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ओपनिंग में उनके साथ इशान किशन खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं इसके अलावा मध्यक्रम में दीपक हुड्डा को मौका दिया जा सकता है। जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज
विंडीज टीम की पहले मैच को लेकर संभावित प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो उसमें साई होप और नकुरमाह बोन्नर जहां ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मध्यक्रम में निकोलस पूरन और कप्तान कायरन पोलार्ड पर अहम जिम्मेदारी रहने वाली है। इसके अलावा जेसन होल्डर के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी।
संभावित एकादश – साई होप (विकेटकीपर), नकुरमाह बोन्नर, शामराह ब्रुक्स, डारेन ब्रावो, निकोलस पूरन, कायरन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।
संभावित Dream11 टीम
निकोलस पूरन, साई होप (उप-कप्तान), रिषभ पंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शामराह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, अल्जारी जोसेफ।