IND vs WI: लंबे समय बाद चला रोहित शर्मा का बल्ला, लगाया टेस्ट क्रिकेट में 10वां शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs WI: लंबे समय बाद चला रोहित शर्मा का बल्ला, लगाया टेस्ट क्रिकेट में 10वां शतक

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 221 गेंदों का सामना कर 103 रन बनाए, उन्होंने यह शतक 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से बनाए।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 150 रन बनाए। वहीं पहले दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टेस्ट टीम मजबूत स्थिति में नजर आई।

बता दें दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन पारी खेली। दरअसल भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू कर रहे यशस्वी ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया। वहीं उन्होंने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 350 गेंदों का सामना कर 143 रन बनाए और नाबाद लौटें। इतना ही नहीं यशस्वी कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 229 रनों की भी पार्टनरशिप की।

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा शानदार शतक 

वहीं लंबे समय बाद रोहित शर्मा का भी बल्ला चला। दरअसल वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बता दें उन्होंने इस मुकाबले में 221 गेंदों का सामना कर 103 रन बनाए। रोहित ने यह शतक 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से बनाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। दरअसल रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 44 वां शतक लगाया और इतना ही शतक स्टीव स्मिथ ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। दरअसल कैरिबियाई टीम के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 7 शतक लगाएं हैं और अब वहीं इस टीम के खिलाफ ही रोहित शर्मा ने भी 7 शतक जड़कर मास्टर ब्लास्टर की बराबरी कर ली।

बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक सुनील गावस्कर ने लगाएं हैं। उन्होंने कैरिबियाई टीम के खिलाफ 13 शतक जड़ें हैं। वहीं रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने की बात करें तो उन्होंने इस शतक के साथ अपना 10 वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। बता दें विदेशी जमीं पर यह उनका दूसरा शतक है।

यहां पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने डोमिनिका में किया बल्ले से धमाका, डेब्यू टेस्ट में ही शतकवीर बन मचाई सनसनी

close whatsapp