IND-W vs WI-W, 2nd T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India Women vs West Indies Women के बीच का मैच?

IND-W vs WI-W, 2nd T20I Match Prediction: भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कौन जीतेगा मैच?

भारतीय महिला टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

IND-W vs WI-W (Photo Source: Getty Images)
IND-W vs WI-W (Photo Source: Getty Images)

IND-W vs WI-W, 2nd T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):

भारत महिला (IND-W) और वेस्टइंडीज महिला (WI-W) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 49 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 35 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 73 रन की पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज की टीम भारत महिला के खिलाफ 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई। डिएंड्रा डॉटिन ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए तितास साधू ने तीन विकेट और दीप्ति शर्मा, राधा यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।

Click Here- India Women vs West Indies Women, 2nd T20I Live Score 

IND-W vs WI-W, 2nd T20I Match Details (भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला, दूसरा टी20
वेन्यू डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
दिन और समय 17 दिसंबर, मंगलवार, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Sports18 Network & Jio Cinema App

IND-W vs WI-W, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 22
भारत महिला ने जीते 14
वेस्टइंडीज महिला ने जीते 8
टाई 0
नो रिजल्ट 0
पहली बार खेल 22 जनवरी 2011
आखिरी बार खेला 15 दिसंबर 2024

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस पिच पर अच्छा खासा उछाल देखने को मिलता है। यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत महिला (India Women):

स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एस सजना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, साइमा ठाकोर, तितास साधू, रेणुका सिंह

वेस्टइंडीज महिला (West Indies Women):

हीली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमीन कैंपबेले (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, शबिका गजबनी, एफी फ्लेचर, जैदा जेम्स, मेंडी मंगुरु, करिश्मा रामहैरेक, शमीलिया कॉनेल

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने पहले टी20 मैच में 33 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। वह दूसरे टी20 में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- राधा यादव

राधा यादव ने पहले टी20 मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह दूसरे मैच में भी अच्छी गेंदबाजी कर सकती है।

IND-W vs WI-W, 2nd T20I Today Match Prediction: भारतीय महिला टीम दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

भारत महिला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 20-30

पहली पारी का स्कोर- 140-150

भारत महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

वेस्टइंडीज महिला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 170-180

भारत महिला ने जीत दर्ज की

Also Check- India Women vs West Indies Women, 2nd T20I Dream11 Prediction

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

 

close whatsapp