Women's Emerging Asia Cup 2023: बांग्लादेश-ए को 31 रनों से मात देकर भारतीय महिला टीम ने जीता खिताब - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Emerging Asia Cup 2023: बांग्लादेश-ए को 31 रनों से मात देकर भारतीय महिला टीम ने जीता खिताब

विमेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 फाइनल में भारतीय महिला टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज की।

India A Women Team (Photo Source: Twitter)
India A Women Team (Photo Source: Twitter)

एशियन क्रिकेट काऊंसिल (ACC) द्वारा आयोजित ACC विमेंस एशिया कप 2023 हॉन्ग कॉन्ग में खेला जा रहा था। फाइनल मुकाबला बांग्लादेश-ए और भारत- ए के बीच 21 जून को खेला गया। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश महिला टीम-ए 96 रनों पर ऑलआउट हो गई। और भारत- ए ने 31 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कनिका आहूजा ने 30 रनों की शानदार पारी खेली और साथ ही 2 विकेट अपने नाम किया। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं श्रेयांका पाटिल  ने टूर्नामेंट में शनादार खेल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

वृंदा और कनिका ने की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय महिला टीम- ए की कप्तान श्वेता शेरावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहला विकेट 28 रन पर गंवाया, जब श्वेता शेरावत 13 रन पर पवेलियन लौट गई। जिसके बाद यू छेत्री ने (22 रन) और दिनेश वृंदा ने 29 गेंदो में 36 रनों की पारी खेली।

वहीं कनिका आहूजा ने 23 गेंदो में 4 चौकों की मदद से 30 रनों की अहम पारी खेली। बांग्लादेश- ए के लिए नाहिदा अख्तर ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिया। वहीं सुल्ताना खातून ने भी 2 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा संजीता अख्तर और राबेया खान के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

श्रेयांका पाटिल ने टीम को जीताई ट्रॉफी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश-ए को काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली। टीम ने 6 ओवरों के अंदर 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। शथि रानी ( 13 रन), दिलारा  (5 रन) और कप्तान लता मंडल ( 4 रन) पर पवेलियन लौट गई थी। खराब शुरूआत के बाद टीम मिडिल ओवरों में भी वापसी कर पाने में नाकामयाब रही, और लगातार विकेट खोते हुए नजर आई।

भारत-ए के लिए श्रेयांका पाटिल ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। वहीं मन्नत कश्यप ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिया, और कनिका आहूजा के नाम 2 विकेट और तीतस साधू के नाम एक विकेट शामिल रहा।

भारत-ए के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

close whatsapp