ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज हुए पस्त, पहली पारी में मात्र 109 रन पर हुए ऑलआउट
भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 52 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 22 रन बनाए।
अद्यतन - मार्च 1, 2023 1:35 अपराह्न

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालाकिं उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और मेजबान अपनी पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।
बता दें, किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने पहली पारी में अर्धशतक नहीं जड़ा। टीम की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 52 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 22 रन बनाए। टीम के दोनों ओपनर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाए वहीं शुभमन गिल ने 18 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन की बहुमूल्य पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार हुए।
3 विकेट जल्द गिरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा लेकिन वो भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने 17 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा उमेश यादव ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए। अश्विन ने 3 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल 12 रन पर नाबाद रहे।
मैथ्यू कुह्नमैन ने झटके 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 10 में से 9 विकेट स्पिनर्स ने अपने नाम किए। मैथ्यू कुह्नमैन ने 5 विकेट झटके जबकि नाथन लियोन ने 3 विकेट हासिल किए। टॉड मर्फी ने 1 विकेट झटका। तमाम भारतीय प्रशंसक यही चाह रहे होंगे कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द आउट करें और उसके बाद दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाए।
बता दें, पहला टेस्ट नागपुर में खेला गया था जिसमें भारत ने एक पारी और 132 रन से जीत दर्ज की। दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला गया जिसको भारत ने 6 विकेट से जीता। अगर भारत इस तीसरे टेस्ट को अपने नाम कर लेता है तो वो ना ही सिर्फ इस सीरीज को जीत जाएगा बल्कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम प्रवेश कर जाएगी।
#INDvAUS aaj hi sari 4 pariya khatam kro
— भारतीय (@e_gstmantra) March 1, 2023
https://twitter.com/Hemantkashyappp/status/1630793243016450048?s=20
https://twitter.com/2Je0408/status/1630793222892171266?s=20
https://twitter.com/aayushiii_09/status/1630793186024259584?s=20
Pujara, the player with maybe the most match-winning contributions in Border Gavaskar Trophies, has scores this series of
7 (14)
0 (7)
31*(74)
1 (4)#CricketTwitter #IndvAus— Broken Cricket Dreams Cricket Blog (@cricket_broken) March 1, 2023
5 wickets haul for Matthew Kuhnemann. Spinners doing their job superb👏 Won't be easy for Aussies as well to play against spinners.
Come on boys 🇦🇺#INDvAUS— Kopite Kiran (@ynwa_kiruu) March 1, 2023
What is this pitch bro? 🤷🏻♂️ #INDvAUS #indorepitch
— Billy (@bilalfleming) March 1, 2023
Career-best first-class figures for Matthew Kuhnemann! 👏#INDvAUS #MatthewKuhnemann #CricketAustralia #BGT2023 pic.twitter.com/eupzRu0B26
— CricTelegraph (@CricTelegraph) March 1, 2023
The Aussies team won the hearts today. Matthew Kuhnemann you beauty! 🙌 #INDvAUS
— Asim Gorsi 🇵🇰 (@asimgorsi10) March 1, 2023
A fifer for Matthew Kuhnemann in his second Test match.#BetBarter #KLRahul #ShubmanGill #India #RohitSharma #INDvsAUS #BGT2023 #MatthewKuhnemann #NathanLyon pic.twitter.com/PLi7PnhUsA
— BetBarter (@BetBarteronline) March 1, 2023