इंदौर में जमकर बोला यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे का बल्ला, दूसरे टी20 में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंदौर में जमकर बोला यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे का बल्ला, दूसरे टी20 में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज की अपने नाम

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

India Team (Pic Source-Twitter)
India Team (Pic Source-Twitter)

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जिसके बाद अफगानिस्तान 20 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से गुलबादिन नाईब ने 35 गेंद में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा नजीबुल्लाह जादरान ने 21 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए जबकि करीम जनत ने 10 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

मुजीब उर रहमान ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किया। एक विकेट शिवम दुबे ने अपने नाम किया।

भारत ने जीता दूसरा टी20 मुकाबला

जवाब में भारतीय टीम ने 173 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा इस मैच में फिर से फ्लॉप रहे और 0 पर आउट हो गए। हालांकि युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उन्होंने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

यशस्वी जायसवाल के अलावा शिवम दुबे ने इस मैच में 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने 29 रनों का योगदान दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का काफी अच्छा साथ निभाया। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत ने दो विकेट झटके। नवीन उल हक और फजलहक फारूकी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?