भारतीय स्पिनर्स के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की एक ना चली, मेजबान ने टी-20 सीरीज की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय स्पिनर्स के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की एक ना चली, मेजबान ने टी-20 सीरीज की अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाया और भारत ने इस मैच को 20 रनों से अपने नाम किया।

IND vs AUS 4Th T20 (Pic Source-Twitter)
IND vs AUS 4Th T20 (Pic Source-Twitter)

आज यानी 1 नवंबर को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाई हुई है। भारत की ओर से इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की तूफानी पारी खेली। रिंकू सिंह के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रन बनाए जबकि जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से Ben Dwarshius ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट अपने नाम की है जबकि तनवीर सांघा और Jason Behrendroff ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट आरोन हार्डी ने झटका।

भारत ने टी-20 सीरीज अपने नाम की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन जैसे ही टीम का पहला विकेट गिरा उसके बाद उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार बल्लेबाज Josh Philippe बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि टिम डेविड ने 19 रन बनाए। कप्तान मैथ्यू वेड ने 23 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 36* रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाया और भारत ने इस मैच को 20 रनों से अपने नाम किया।

भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया जबकि अक्षर पटेल ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। दीपक चाहर ने दो विकेट अपने नाम किए।

https://twitter.com/DonScoopShot/status/1730634775466070451

https://twitter.com/PDheerawat/status/1730635135480197392

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?