IND vs ENG: कटक में Ro'Hit Sharma' की धमाकेदार शतक ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, इंग्लैंड को मात देकर सीरीज की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: कटक में Ro’Hit Sharma’ की धमाकेदार शतक ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, इंग्लैंड को मात देकर सीरीज की अपने नाम

कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 304 रन बनाए। टीम की ओर से बेन डकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस मैच में बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया।

जोस बटलर ने 34 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 31 रनों की पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन ने तेजतर्रार 41 रन बनाए, जबकि आदिल रशीद 14 रन जोड़ने में कामयाब रहे। टीम इंडिया की ओर से शानदार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। जडेजा के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 119 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 12 चौके और सात छक्के जड़े।

भारतीय कप्तान के अलावा शुभमन गिल ने 60 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। अक्षर पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 41* रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1888623376929067506

 

 

close whatsapp