कीवी बल्लेबाजों को अहमदाबाद में गेंद की जगह अंगारे आ रहे थे नजर, गिल के बाद गेंदबाजों ने आसान की जीत की डगर
इस शानदार मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 126 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।
अद्यतन - Feb 1, 2023 10:25 pm

आज यानी 1 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला खेला गया। इस शानदार मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस शानदार मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 126 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए।
गिल के अलावा राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुई न्यूजीलैंड टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद से ही भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के ऊपर दबाव बनाए रखा। फिन एलेन मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। डेवॉन कॉनवे भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्क चैपमैन बिना खाता खोले आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स भी 2 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार हुए।
टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 35* रन बनाए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 66 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मुकाबले को 168 रन से जीता।
मेजबान की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके। पांड्या के अलावा अर्शदीप सिंह, शिवम मावी और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
The undisputed Kings of bilateral series 🇮🇳🔥#CricketTwitter #indvsnz pic.twitter.com/HksCNsoVxe
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 1, 2023
Shubhman Gill won by 60 runs against New Zealand.#INDvsNZ3rdT20 #INDvsNZ
— Amaan Rizwan (@amaanthinks) February 1, 2023
#INDvsNZ pic.twitter.com/mbFWOHw1p3
— punnedit_jeeve (@RajeevMamidanna) February 1, 2023
Well played Team India. 🇮🇳
Wonderful captaincy #hardikpandya #IndvsNZ
— DINESH DADHICH 🔥 (@DineshD7737) February 1, 2023
DiL DiL GiLL 🔥❤️ #subhmangill #gill #IndvsNZ #dildilgill #GOAT𓃵 pic.twitter.com/kxSjJVpeZr
— Ankit Sura (@AnkitSura100) February 1, 2023
Century for Shubman Gill 🔥. #ShubmanGill #INDvsNZ #Cricket #CricketTwitter pic.twitter.com/IscValKeef
— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) February 1, 2023
#t20cricket #IndvsNZ #Cricket @bhogleharsha @ICC it was some one else playing in NZ side.@newzealandcrick there is some hidden secret in the match.
— SB (@SB2206) February 1, 2023
Good series win for India #Gill gonna break records waiting for #BGT test series #IndvsNZ #INDvsAUS
— Varun (@varunrgn) February 1, 2023
गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत, टीम इंडिया ने T20 सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया। भारत ने 2-1 से सीरीज जीती।
भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🙏#INDvsNZ pic.twitter.com/JCGuXgAdsg— Kumar Gaurav Singh (@kmgaurav1122) February 1, 2023
🇮🇳🇮🇳INDIA WIN THIS T20 MATCH
❤️ALSO WIN THIS SERIES (2-1)
❤️BIG WIN BY 168 RUNS
🇮🇳🇮🇳 Shubman Gill 🇮🇳🇮🇳, Ishan Kishan
Shaw Hardik pandya , Rahul tripathi ❣️💫#SuryakumarYadav #ShubmanGill #RahulTripathi #INDvsNZ #TeamIndia #cigarettes pic.twitter.com/onKHpYduyi— Baldev Choudhary (@BaldevC41158707) February 1, 2023