टी20 वर्ल्ड कप 2024: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, जसप्रीत बुमराह के आगे किसी की एक ना चली
न्यूयॉर्क में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया।
अद्यतन - Jun 10, 2024 1:34 am

न्यूयॉर्क में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के बल्लेबाज भारत के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और विराट कोहली चार रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं कप्तान रोहित शर्मा भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि ऋषभ पंत ने भारत की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया।
इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और 19 ओवर में 119 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। नसीम शाह ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद आमिर ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। हारिस राउफ ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 1 विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिया।
जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का बल्लेबाजी लाइन पूरी तरह से हुआ पस्त
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन मिडिल ओवर्स में भारत ने काफी अच्छी वापसी की। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 31 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्होंने अपनी इस पारी को 44 गेंदों में पूरा किया। कप्तान बाबर आजम ने 13 रन बनाए।
उस्मान खान और फखर ज़मान ने भी 13 रन बनाए। इमाद वसीम ने 15 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Pakistan ko laga tha ki ye World Cup me Jeet jaayenge.
Hm inko seriously bhi nahi lete😂#INDvsPAK pic.twitter.com/RwCxz1CSiY— Devanshu Dhiman (@devanshu20_07) June 9, 2024
JASPRIT JASBIR SINGH BUMRAH – THE GREATEST EVER…!!! 🇮🇳
4-0-14-3, THE GOAT…!!! pic.twitter.com/U1tnq2W5rT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 9, 2024
HE IS JUST INCREDIBLE 🔥👑 #INDvsPAK pic.twitter.com/MZiGpaHpGK
— Nishi (@nishi_dhoni07) June 9, 2024
बाप बाप होता है..
आज दिल जीत लिया आज भारतीय टीम ने बहुत बढ़िया खेला..!!❤️👍#INDvsPAK pic.twitter.com/Bt8p1vEgpd— અંજની નંદન સુમિત લાલા (@sumitlala_) June 9, 2024
Win predictor
After 1 Over
Ind 15%
Pak 85%After 17 Overs
Ind 48%
Pak 52%Victory against all odds#INDvsPAK #ICCMensT20WorldCup
— Nijalu Matladukundham (@niladisiphy) June 9, 2024
finally 🇮🇳 India 🏆
#INDvsPAK #PakvsInd #t20USA pic.twitter.com/VqWuJJKVRo
— ℛ𝓸𝓫𝓵𝓸𝓍 Orankirb (@Orankirb) June 9, 2024
Legend #INDvsPAK pic.twitter.com/0fFy6N2wf8
— Rahul saini (@sainirahul55) June 9, 2024
India had no advantage as they lost the toss, Pak bowled in great bowling conditions and India collapsed, managed very sub par total, pitch got easier as the sun came out and still the bowlers managed to get this done is absolutely phenomenal. 🇮🇳❤️ #INDvsPAK
— Sourabh Rana (@sourabh9820) June 9, 2024
Whole Pakistani Twitter lobby tweeted
"MARK MY WORDS PAKISTAN WILL DEFEAT INDIA"
Now 90 percent of them deleted the tweet
Courtesy to BUMRAH#INDvsPAK #Bumrah #INDvPAK pic.twitter.com/Lc0vaz5Q93
— Mayank_🇮🇳🇮🇳 (@Mayankb_18_) June 9, 2024
Jeet gaye buraahh 🏏🎊🎊🤞🤞👌gdnt#INDvsPAK https://t.co/8uVmfjrYrO
— jp poonia (@jaipalpoonia11) June 9, 2024