पहले मैच में शिवम मावी दिखे बहुत प्रभावी, श्रीलंका पर भारत हावी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले मैच में शिवम मावी दिखे बहुत प्रभावी, श्रीलंका पर भारत हावी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले को भारतीय टीम ने 2 रन से अपने नाम किया।

Deepak Hooda and Shivam Mavi (Pic Source-Twitter)
Deepak Hooda and Shivam Mavi (Pic Source-Twitter)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले को भारतीय टीम ने 2 रन से अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में तमाम युवा भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। श्रीलंका के खिलाफ इस तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की अजय बढ़त बना ली है।

बता दें, पहले टी-20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से शिवम मावी और शुभमन गिल ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार शुरुआत करते हुए 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। शुभमन गिल मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हो 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संजू सैमसन ने मात्र 5 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जहां एक तरफ अक्षर पटेल ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31* रन बनाए वहीं दीपक हुड्डा ने 23 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 41 रन की धुआंधार नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका, धनंजय डि सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

भारत ने 2 रन से जीता यह शानदार मुकाबला

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए शुरुआत से ही श्रीलंका के ऊपर दबाव बनाए रखें। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 25 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाए।

उनके अलावा कप्तान दसुन शनाका ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन की धुआंधार पारी खेली। वानिंदु हसरंगा ने 10 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन की धुआंधार पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। चमिका करुणारत्ने ने श्रीलंका की ओर से 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23* रन की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से युवा गेंदबाज शिवम महावीर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा हर्षल पटेल और उमरान मलिक में दो-दो विकेट अपने नाम किए। दीपक हुड्डा को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

close whatsapp