तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बनी Team India, पहली बार भारत ने रचा यह इतिहास
वनडे से पहले टीम इंडिया (Team India) टेस्ट और टी20 रैंकिंग में भी नंबर वन टीम थी।
अद्यतन - Sep 23, 2023 10:32 am

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते शुक्रवार को मोहाली में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 5 विकेट से हराकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बन गई है।
बता दें टीम इंडिया आईसीसी की वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में पहले नंबर पर पहुंच गई है। पहली बार यह ऐसा है जब भारतीय टीम एक समय में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में आईसीसी की रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह बनाई हो। दरअसल भारत 116 रेटिंग प्वॉइंट के साथ वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है जबकि पाकिस्तान की टीम 115 रेटिंग प्वॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
वनडे से पहले भारत टेस्ट और टी20 रैंकिंग में भी नंबर वन टीम था
वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। वनडे से पहले भारत टेस्ट और टी20 रैंकिंग में भी नंबर वन टीम था। बता दें भारत के खिलाफ पहला वनडे हारने के बाद कंगारू टीम की रेटिंग प्वॉइंट में 2 अंक का नुकसान हुआ है। वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी डेविड वार्नर, जॉश इंग्लिश, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने की। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत कर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से ओपनर शुभमन गिल (74) और ऋतुराज गायकवाड़ (71) ने पहले विकेट के लिए 142 रन की पार्टनरशिप की। फिर कप्तान केएल राहुल ( नाबाद 58) और सूर्यकुमार यादव (50) ने 5वें विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं अब भारत और ऑस्ट्र्रेलिया के बीच दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।
यहां पढ़ें: रांची में MS Dhoni ड्राइव पर निकले तो तो फैंस ने सोशल मीडिया पर कर दी कानूनी कार्रवाई की मांग