Duleep Trophy 2024: इंडिया C के खिलाड़ियों ने बल्ले से दिखाया दम, 500 रनों का आंकड़ा किया पार, इंडिया B ने भी की बेहतरीन शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: इंडिया C के खिलाड़ियों ने बल्ले से दिखाया दम, 500 रनों का आंकड़ा किया पार, इंडिया B ने भी की बेहतरीन शुरुआत

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया B ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 124 रन बना लिए हैं।

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)
Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड का चौथा मुकाबला इंडिया C और इंडिया B के बीच 12 सितंबर से शुरू हो चुका है। आज मुकाबले के दूसरे दिन का खेल हुआ, जहां खेल समाप्त होने तक इंडिया B ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 124 रन बना लिए हैं।

इस मैच में इंडिया C ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सभी विकेट खोकर 525 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। ईशान किशन के अलावा बाबा इंद्रजीत ने 136 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 78 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 40 रनों का योगदान दिया।

साई सुदर्शन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 रन बनाए, जबकि मानव सुथार ने 156 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उनके इस पारी की जमकर लोगों ने प्रशंसा की। अंशुल कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया।

इंडिया B की ओर से मुकेश कुमार और राहुल चाहर ने चार-चार विकेट झटके, जबकि नवदीप सैनी और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंडिया B की ओर से नारायण जगदीशन और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण ने जड़ा अर्धशतक

वहीं दूसरे दिन इंडिया B के सलामी बल्लेबाजों ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई है। खेल समाप्त होने तक कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण ने 91 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 51* रन बनाए, जबकि नारायण जगदीशन 67* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंडिया B अभी भी अपनी पहली पारी में 401 रन से पीछे है।

खेल का तीसरा दिन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। जहां एक तरफ इंडिया B ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगा, वहीं इंडिया C के गेंदबाज उन्हें जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?