Duleep Trophy 2024 के पहले राउंड में इंडिया C ने किया कमाल का प्रदर्शन, इंडिया D को दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024 के पहले राउंड में इंडिया C ने किया कमाल का प्रदर्शन, इंडिया D को दी करारी शिकस्त

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में इंडिया C ने इंडिया D को चार विकेट से हराया।

India C (Pic Source-X)
India C (Pic Source-X)

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में इंडिया C ने इंडिया D को चार विकेट से हराया। इस मैच में इंडिया C के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर इंडिया D के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

मुकाबले में इंडिया D ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम के लिए पहली पारी में अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 118 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अक्षर के अलावा अर्शदीप सिंह और सारांश जैन ने 13-13 रन बनाए। इंडिया C की ओर से पहली पारी में Vijaykumar Vyshak ने तीन विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में इंडिया C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से बाबा इंद्रजीत ने 72 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 रनों का योगदान दिया। रजत पाटीदार ने 13 रन बनाए। इंडिया D की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल और सारांश जैन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इसके बाद इंडिया D अपनी दूसरी पारी में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 54 रन बनाए, जबकि Devdutt Padikkal ने 56 रनों का योगदान दिया। रिकी भुई ने 44 रनों की पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल ने 28 रन बनाए। इंडिया C की ओर से मानव सुथार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

इंडिया C ने 4 विकेट रहते जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैच को इंडिया C ने चार विकेट रहते अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 46 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 44 रनों का योगदान दिया। आर्यन जुयल ने 47 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं अभिषेक पोरेल ने 35* रन बनाए।

इंडिया D की ओर से सारांश जैन ने चार विकेट अपने नाम किए। सारांश जैन के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?