Duleep Trophy 2024: अक्षर पटेल ने दमदार बल्लेबाजी के बाद गेंद से भी दिखाया कमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: अक्षर पटेल ने दमदार बल्लेबाजी के बाद गेंद से भी दिखाया कमाल

खेल के पहले दिन इंडिया D ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए।

Duleep Trophy 2024 (Pic Source-X)
Duleep Trophy 2024 (Pic Source-X)

दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा मुकाबला इंडिया C और इंडिया D के बीच खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन इंडिया D ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया C टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। वह अभी भी 73 रनों से पीछे है।

बता दें, इंडिया D के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी खराब बल्लेबाजी की। टीम की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल ने संघर्ष दिखाया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा इंडिया D का कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।

एक समय इंडिया D ने अपने 8 विकेट 76 रन पर खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद अक्षर पटेल ने अर्शदीप सिंह के साथ 9वें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। अर्शदीप सिंह और सारांश जैन ने 13-13 रन बनाए। यही नहीं केएस भरत ने भी 13 रन का योगदान दिया। इंडिया C की ओर से Vijaykumar Vyshak ने तीन विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। ऋतिक शौकीन और मानव सुथर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल

जवाब में इंडिया C की शुरुआत भी इतनी अच्छी नहीं हुई और साईं सुदर्शन सात रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार 13 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए। आर्यन जुयल ने 12 रन बनाए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बाबा इंद्रजीत 15* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि अभिषेक पोरेल ने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 32* रन बना लिए हैं। अभी तक हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?