दूसरा वनडे मैच रद्द होने के बाद शिखर धवन ने दी संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर सफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरा वनडे मैच रद्द होने के बाद शिखर धवन ने दी संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर सफाई

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में संजू सैमसन ने खेली थी 38 रनों की पारी।

Shikhar Dhawan & Sanju Samson (Photo Source: Twitter)
Shikhar Dhawan & Sanju Samson (Photo Source: Twitter)

ऑकलैंड में शुक्रवार को पहले वनडे मैच में अच्छी पारी खेलने के बावजूद, संजू सैमसन को दूसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से फैंस खुश नहीं दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर नाराजगी भी जताई। आपको बता दें कि दूसरे मैच में सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग में शामिल किया गया था। इस बीच मैच के बाद शिखर धवन ने सैमसन को बाहर करने पर सफाई दी।

आपको बता दें कि पहले मुकाबले में सैमसन ने 38 गेंदों पर 36 रन बनाए थे और श्रेयस अय्यर के साथ 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की थी। फिर भी हैमिल्टन वनडे में उन्हें जगह नहीं मिली और इसके बाद सोशल मीडिया पर यही सवाल किया जा रहा था कि, आखिर संजू को ही क्यों बार-बार नजरअंदाज किया जाता है?

यही सवाल दूसरे मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिखर धवन से किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए शिखर धवन ने कहा कि, “टीम में छठे गेंदबाज का विकल्प लाने के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर करना पड़ा। वहीं उनकी जगह इस मुकाबले में दीपक हुड्डा को जगह मिली थी, लेकिन मैच पूरा ही नहीं हो सका तो इस फैसले का भी फिलहाल कोई वजूद नहीं रहा।”

धवन ने जमकर की शुभमन गिल की तारीफ

शिखर धवन ने मैच के बाद शुभमन गिल और उमरान मलिक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से शुभमन बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे पूरी टीम का उत्साह भर रहा है। युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। जिस तरह से शुभमन की बल्लेबाजी और उमरान मलिक की गेंदबाजी दिखी है भारतीय क्रिकेट में इस ट्रांजिशन को देखकर अच्छा लगा। एक टीम के तौर पर हमारा ध्यान अब क्राइस्टचर्च वनडे पर होगा।”

बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बारे में बात करते हुए धवन ने कहा, “यह हमारे बस में नहीं है, आपको बस इंतजार करना होगा। हम खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, इसमें कोई मदद नहीं कर सकता। अब तीसरे मैच का इंतजार है। मैं पिच को देखकर काफी हैरान हुआ। बल्लेबाजी करके अच्छा लगा और शुभमन को इस तरह से प्रदर्शन करते देखना काफी उत्साहजनक था।”

close whatsapp