तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
खबर लिखे जानें तक भारत ने 45 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं।
अद्यतन - Mar 1, 2023 10:40 am

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और महज 34 रन पर मेजबान ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है।
जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए वहीं शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में कुल 3 चौके जड़े। इन दोनों का विकेट स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन ने लिया। बता दें, दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
भारत में नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 132 रन से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट को उन्होंने 6 विकेट से अपने नाम किया था। अगर भारत इस तीसरे टेस्ट को अपने नाम कर लेता है तो वो ना ही सिर्फ सीरीज जीत जाएगा बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2022-23 सत्र के फाइनल में भी प्रवेश कर जाएगा।
शुभमन गिल और रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम
बता दें, तीसरे टेस्ट मुकाबले में केएल राहुल और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है और उनकी जगह शुभमन गिल और उमेश यादव को भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो पैट कमिंस की जगह मिचेल स्टार्क और डेविड वॉर्नर की जगह कैमरून ग्रीन को प्लेइंग XI शामिल किया गया है।
तमाम लोगों को उम्मीद थी कि इन्फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो मात्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका कैच कप्तान स्टीव स्मिथ ने पकड़ा। खबर लिखे जानें तक भारत ने 45 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं।
चेतेश्वर पुजारा मात्र 1 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार हुए। रवींद्र जडेजा भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। मेजबान टीम इस समय काफी दबाव में है। हालांकि उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि विराट कोहली अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।
Is it a #T20 pitch? #Indoretest #IndvsAus #INDvsAUS3rdTEST #INDvsAUSTest
— Shrikant Vyas (@shrikantvyasb4u) March 1, 2023
Aise pitch Kyo banate hai 🤔 #IndvsAus
— vipin patni (@vipinpatni121) March 1, 2023
Horrible pitch! Dust popping out and the ball is keeping drastically low in the first session of Day 1! Not a great advertisement for Test Cricket!#IndvsAus #TestCricket #CricketTwitter #
— Aaryan Nakhat (@Underdog333_) March 1, 2023
What a shitty pitch.. #INDvAUS
— 🇮🇳Ankit M (@theankitmanglik) March 1, 2023
Don't know why but I am not too sad with Rohit Sharma's wicket.
BCZ when the condition is difficult, he played innings of 161 and 120 without any luck, I hope he scores again in the next innings without giving any chance. Which is impossible for all other players…
— ʀᴏʜɪᴛ🇮🇳 (@Rokum45) March 1, 2023
How it didn’t make any difference, Kl Rahul or Gill, the story still remains the same, atleast jab tak Rahul timepass karta hai Rohit toh maar le leta he😅Pujara ji ko bhi bohot jaldi thi shayad😶#BGT2023 #IndvsAus #teamindia #TestCricket #CricketTwitter #RohitSharma #viratkohli
— Miss Do it all (@Miss_DoItAll25) March 1, 2023
https://twitter.com/Jyrun45/status/1630793076397740035?s=20
India-Australia 3rd Test: India were 43-3 (9.1) batting first on the first session of the first day. Openers Rohit Sharma(12), Shubman Gill(21) and Cheteshwar Pujara(1) back in the pavilion#Cricket #TestCricket
— United News of India (@uniindianews) March 1, 2023
What do you think? 🤔#CricTracker #INDvAUS #BGT pic.twitter.com/O6KCrOJRlN
— CricTracker (@Cricketracker) March 1, 2023
Reason behind Shubman Gill's wicket #INDvAUS pic.twitter.com/IbG0hKgA9b
— Ankit (@revengeseeker77) March 1, 2023