कॉस्मेटिक की कीमत को लेकर दुकानदार से लड़ पड़ी भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कॉस्मेटिक की कीमत को लेकर दुकानदार से लड़ पड़ी भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़!

राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं।

Rajeshwari Gayakwad (Image Source: Twitter)
Rajeshwari Gayakwad (Image Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ विजयपुरा के सोलापुर रोड पर स्थित एक सुपरमार्केट में दुकानदार के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। वह कथित तौर पर कॉस्मेटिक खरीदने के लिए उस सुपरमार्केट पर गई हुई थी, जहां उनकी दुकानदार से हिंसक बहस हो गई।

दरअसल, राजेश्वरी गायकवाड़ को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट उस स्टोर से लेने थे, लेकिन वह की कुछ उत्पादों की कीमत की कीमत से खुश नहीं थी, जिसे लेकर उनकी दुकानदार से बहस हो गई, और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि भारतीय क्रिकेटर के कुछ दोस्त दुकान में घुस आए और दुकान के मालिक की पिटाई कर दी।

राजेश्वरी गायकवाड़ ने कर्नाटक में एक दुकानदार से किया विवाद

यह पूरी घटना सुपरमार्केट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इंडिया टीवी के अनुसार, कर्नाटक के इस सुपरमार्केट के कर्मचारी और गायकवाड़ शुरू में शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस के साथ फुटेज साझा करना चाहते थे, लेकिन फिर दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से मामले को सुलझा लिया और बात आगे नहीं बढ़ने दी।

कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मौके पर पुलिस को आना पड़ा और राजेश्वरी गायकवाड़ और सुपरमार्केट के कर्मचारी को समझाना पड़ा, जिसके बाद दोनों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ बिना FIR के सुलह कराई गई। आपको बता दें, गायकवाड़ बाएं-हाथ की स्पिनर है, जिन्होंने 19 जनवरी 2014 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

गायकवाड़ 2017 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थी। वह हाल ही में समाप्त हुई सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल में एक्शन में नजर आई थी। गायकवाड़ ने भारत के लिए अब तक 64 वनडे और 44 T20I मैच खेले हैं, जहां अनुभवी स्पिनर ने क्रमशः 99 और 54 विकेट लिए हैं। वह आगामी महिला आईपीएल के पहले सीजन में एक्शन में नजर आ सकती है, अगर वह किसी को फ्रेंचाइजी को आकर्षित करने में सफल रहती हैं।

close whatsapp