BAN v IND: पहले टेस्ट मैच में भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात
बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में जाकिर हसन ने लगाया शतक।
अद्यतन - Dec 18, 2022 10:57 am

चटगांव में खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज (BAN vs IND) के पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से करारी मात दी। आज टेस्ट मैच का पांचवां दिन का खेल खेला गया और बांग्लादेश की टीम पहले सत्र में ही 324 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि सत्र की शुरुआत में शाकिब अल हसन ने आक्रामक अंदाज में खेला लेकिन इसमें वो ज्यादा कामयाब नहीं हो सके। अंत में मेजबान बांग्लादेश दूसरी पारी में 324 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
शाकिब और जाकिर की पारी गई बेकार
कल के स्कोर 272/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेहदी हसन मिराज 13 रन बनाकर चलते बने और उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद ही शाकिब ने आक्रामक रूख अपनाया और एक बेहतरीन छक्के के साथ अपना 30वां अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने लगातार कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।
शाकिब ने 108 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद बांग्लादेश के निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाए और उनकी दूसरी पारी 113.2 ओवर में 324 के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, वहीं कुलदीप यादव ने भी तीन बांग्लादेशी बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई थी बांग्लादेश
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 404 का स्कोर बनाया था। वहां टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली थी। वहीं जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 के स्कोर पर सिमट गई। हालांकि यहां भारत के पास फॉलो ऑन देने का मौका था लेकिन कप्तान केएल राहुल ने ऐसा नहीं किया और भारत ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की।
इसके बाद दूसरी पारी में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के शतक की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाकर पारी घोषित की। इस तरह पहली पारी की बढ़त के आधार पर बांग्लादेश को भारत ने जीत के लिए 513 रनों का लक्ष्य रखा था।
मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
🙌🇮🇳 UNPLAYABLE! Sum up the performance of the Axar-Kuldeep duo in one word _____ ⏬
📷 BCCI • #INDvBAN #BANvIND #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/WorrwVdX0c
— The Bharat Army (@thebharatarmy) December 18, 2022
🙌🇮🇳 JOB DONE! A spirited fight from the hosts but India reign supreme in the first Test 🤩
📷 BCCI • #INDvBAN #BANvIND #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/BthSsSgjXG
— The Bharat Army (@thebharatarmy) December 18, 2022
Jalebi-Fafda time 😍 😍 😍
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 18, 2022
The one thing BAN have shown in this series is that they cannot be taken for granted any more. #INDvBAN
— Sandeep Loyalka (@SandeepLoyalka) December 18, 2022
Hate for pant & rahul gone beyond limits now on the CT #INDvBAN
— Vishal (@Fanpointofviews) December 18, 2022
🙌🇮🇳 MAKING MOVES! India climbs upto the 3rd spot on the WTC table✅#WTC #INDvBAN #BANvIND #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/pQ8Zuhz2qp
— The Bharat Army (@thebharatarmy) December 18, 2022
#KLRahul𓃵 #INDvBAN
From L L L to W W W W W W*🔥🔥KL RAHUL THE FUTURE once Again Proved by his Captaincy skills from trolling to appreciation 💯❤️
Only one thing Is remaining the iconic @klrahul prime form to shut the mouth of Criticism 🔥🔥 #KLRahul @klrahul pic.twitter.com/kDO6tqtVOX
— 🦁OG-KL❤️ (@KingKalyan___) December 18, 2022
https://twitter.com/AkshatOM10/status/1604336216769548293?s=20&t=o9he1KIXVeOatmozc1n87A
https://twitter.com/AkshatOM10/status/1604340836543496192?s=20&t=o9he1KIXVeOatmozc1n87A
https://twitter.com/AkshatOM10/status/1604326372003876864?s=20&t=o9he1KIXVeOatmozc1n87A