‘रेस्ट या ड्रॉप’- वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में विराट का नाम नहीं देखने के बाद फैंस हुए शॉक
रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई से अनुरोध करने के बाद कोहली को आराम दिया गया है।
अद्यतन - Jul 14, 2022 4:54 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 14 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20I श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव को फिटनेस के अधीन टीम में शामिल किया गया है, जिस देखकर फैंस काफी खुश थे। वहीं विराट कोहली को एक बार फिर आराम दिया गया है।
बता दें कि, कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भी शामिल नहीं किया गया था, और 14 जुलाई (गुरुवार) को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। इस बीच, रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस टीम में आर अश्विन को भी जगह मिली है।
इंग्लैंड दौरे पर विराट का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक
पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल होने के बाद, कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के लिए आराम दिया गया था और उस मैच में उनकी जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया था। हुड्डा ने वहां केवल 17 गेंदों में अपने 33 रन बनाकरअच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, स्टार बल्लेबाज कोहली की टीम में वापसी के साथ हुड्डा को टीम से बाहर कर दिया गया था। अंत के दोनों टी-20 मैचों में विराट ने कुल मिलाकर 12 रन बनाए थे।
T20I प्रारूप में कोहली के आंकड़ों की बात करें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 99 टी-20 मैच खेले हैं और 50.12 की शानदार औसत से 3308 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं जिसमें 94 उनका सर्वोच्च स्कोर है। टी-20 सीरीज के लिए टीम में उनका नाम नहीं देखने के बाद फैंस दुविधा में हैं।
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि उन्हें बाहर कर दिया गया है या आराम दिया गया है। इस बीच आपको बता दें कि, वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टी-20 मैच 29 जुलाई को खेला जाना है।
कोहली का नाम स्क्वॉड में नहीं देखने के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
https://twitter.com/DebAnu2002/status/1547516283779878913?s=20&t=ik5TLuJciQxRFLp7p1dgqA
https://twitter.com/K_O_H_L_l/status/1547496407611092993?s=20&t=hMBCQpe3xk1XcMh7AI93hw
#ViratKohli has played 25 odis in 2019 and scored 5 hundreds and 7 fifties, in 2020 he played 9 Odis and scored 6 fifties, in 2021 he played 3 Odis and hit 2 fifties and in 2022 he played 6 Odis and hit 2 fifties. This is out of form #kohli for you guys.
2nd Odi #INDvsENG pic.twitter.com/Lx6GijEx6O— R. S. (@RSPrajapat5318) July 14, 2022
so virat kohli’s future depends on the upcoming matches he is not a part of???????
— Savage (@arcomedys) July 14, 2022
The two are seen in the RRR movie like
M s dhoni is water
Virat kohli is fire— Manas Ranjan sahu (@ManasRa24401959) July 14, 2022
Kohli dropped? https://t.co/re335jZkLS
— #TheyCallHimOG (@PraveenKanna46) July 14, 2022
Virat Kohli Excluded From T20 Series Team Against The West Indies https://t.co/qCq9eOR0RK
— Headline Nepal (@headlinenepal) July 14, 2022
https://twitter.com/MustafaSays_/status/1547536869923102720?s=20&t=Rdd_vUSKc9GZTH_nCQGHdQ
Virat Kohli’s fans bring more hate for Kohli than Virat Kohli’s performance.
— IAS Smoking Skills (@Smokingskills07) July 14, 2022
Good news:- Virat Kohli is fully fit and he will play today's 2nd ODI match against England at Lord's. (According to India news)#2ndODI #dropped
— Aman (@Aman56557778) July 14, 2022
https://twitter.com/Digging_Sports/status/1547534940643926017?s=20&t=Rdd_vUSKc9GZTH_nCQGHdQ
https://twitter.com/Hatedguy123/status/1547461420354138117?s=20&t=YXFhYHQ1FaxOWijdIMNV_Q