IND vs AUS: 'उन्होंने गलत टीम चुन ली है...'- बीच WTC फाइनल स्टीव वॉ ने हिटमैन के फैसलों पर उठाए सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘उन्होंने गलत टीम चुन ली है…’- बीच WTC फाइनल स्टीव वॉ ने हिटमैन के फैसलों पर उठाए सवाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 89 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

Steve Waugh Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Steve Waugh Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के पहली पारी में टीम इंडिया 296 रनों पर ऑलआउट हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के (163 रन) और स्टीव स्मिथ के (121 रन) के बल पर 469 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया WTC फाइनल में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर गेंदबाज के साथ उतरी है।

मैनेजमेंट ने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 से बाहर रखा है, जिसे लेकर चर्चाएं लगातार चल रही है। इसी बीच स्टीव वॉ टीम इंडिया के फैसलों पर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। स्टीव वॉ का कहना है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर गलत किया। और साथ ही प्लेइंग 11 चुनने में भी बड़ी गलती की है।

अश्विन के नाम पांच टेस्ट शतक है- स्टीव वॉ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव वॉ का कहना है कि टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी चुनकर ओवल की परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहिए था। स्टीव वॉ ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पर बात करते हुए कहा, ‘हमने चार साल पहले एशेज में भी यही गलती की थी ओवल हमेशा पेचीदा होता है।’

‘यह ऊपर से हरा दिखता है लेकिन नीचे से यह भुरभुरा और थोड़ा सूखा होता है। आप बादलों से घिरे आसमान और हरी पिचों में खो सकते हैं, जैसे ही सूरज निकलता है यह पूरी तरह से अलग होता है और जल्दी सूख जाता है।’

स्टीव वॉ का कहना है कि प्लेइंग 11 में रविचंद्रन अश्विन को जगह देनी चाहिए थी। क्योंकि वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और मिडिल ओवर्स में टीम इंडिया के लिए कारगार भी साबित होते। स्टीव वॉ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत ने गलत पक्ष चुना है। इस टेस्ट मैच में स्पिन बड़ी भूमिका निभाएगी और इसमें उतार-चढ़ाव होने वाला है।’

‘मैंने अश्विन को उनकी बल्लेबाजी के लिए चुना होता उनकी गेंदबाजी की तो बात ही छोड़ दें। इसलिए मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनके नाम पांच टेस्ट शतक भी है। यह बहुत अजीब है।’ इसके अलावा स्टीव वॉ ने फाइनल में रवींद्र जडेजा और अश्विन की स्पिन जोड़ी को भी साथ में खिलाने की बात कही।

close whatsapp