सुनील गावस्कर का फूटा टीम इंडिया पर गुस्सा, कहा- भारतीय टीम पहले ही दिन..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर का फूटा टीम इंडिया पर गुस्सा, कहा- भारतीय टीम पहले ही दिन…..

सुनील गावस्कर ने कहा कि, फाइनल सेशन में टीम इंडिया थकी हुई नजर आई।

Sunil Gavaskar And Team India (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar And Team India (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारतीय टीम पर भारी रहा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

वहीं टीम इंडिया के पहले दिन के प्रदर्शन पर भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि पहले ही दिन भारतीय टीम थकी हुई नजर आई। साथ ही उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 500-600 तक पहुंच सकती है।

फाइनल सेशन में टीम इंडिया थकी हुई नजर आई- सुनील गावस्कर 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, फाइनल सेशन में टीम इंडिया थकी हुई नजर आई। ट्रैविस हेड के 156 और स्टीव स्मिथ के 95 रन के साथ ऑस्ट्रलियाई टीम  500-600 तक पहुंचने का देख रही है। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बता दें इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 323 रन बनाए। दरअसल उस्मान ख्वाजा 10 गेंद खेलकर एक भी रन नहीं बना सके थे। एक वक्त 76 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने कुछ हद तक अपनी टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सकें।

जिसके बाद ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें स्टीव स्मिथ ने 227 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं ट्रैविस हेड ने भारत के ख़िलाफ़ पहले दिन 156 गेंदों में 146 रन बनाए। दोनों ने 251 रनों की साझेदारी की।

close whatsapp