CT2025: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के आगे बेबस दिखे भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज, रोहित और गिल निजी स्कोर पर हुए आउट

CT2025: कीवी तेज गेंदबाजों के आगे बेबस दिखे दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज, रोहित और गिल निजी स्कोर पर हुए आउट

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

Rohit Sharma And Shubman Gill (Pic Source-X)
Rohit Sharma And Shubman Gill (Pic Source-X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अंतिम लीग मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड का यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा का विकेट न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने झटका। रोहित शर्मा का विकेट गिरने से पहले बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मैट हेनरी ने आउट किया।

इनफॉर्म शुभमन गिल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। मैट हेनरी ने भारतीय बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू किया। इस तरह शुरुआती छह ओवर में ही भारत को दो बड़े झटके लग चुके हैं। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को बनाना होगा बड़ा स्कोर

भले ही टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई है, लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड टीम को हमेशा ही भारत के ऊपर हावी होते हुए देखा गया है। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि अब यहां से टीम इंडिया कैसी बल्लेबाजी करती है और न्यूजीलैंड को क्या लक्ष्य देती है? फिलहाल न्यूजीलैंड ने भारत के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

close whatsapp