IND v AUS: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, बुमराह अभी भी बाहर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 मार्च से शुरू होगी।
अद्यतन - फरवरी 19, 2023 6:15 अपराह्न

भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद दोनों टीमें 17 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। जिसके लिए बीसीसआई ने आज टीम का ऐलान भी कर दिया है।
रवींद्र जडेजा, जिन्होंने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें अब वनडे टीम में भी जगह मिली है। जडेजा लंबे समय के बाद भारत के लिए लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में खेलते हुए दिखेंगे। जसप्रीत बुमराह जिनके वापसी का फैंस को लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं उन्हें अभी भी टीम में जगह नहीं मिली है।
रवींद्र जडेजा और उनादकट की हुई वापसी
भारतीय टीम ने पिछला वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और कीवी टीम का क्लीन स्वीप भी किया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर महीने में भारत में आयोजित होने वाला हैं जिसके लिहाज से हर वनडे सीरीज टीम के लिए अहम है। ऐसे में बीसीसीआई ने 19 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। जो खिलाड़ी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ टीम का हिस्सा था, अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
जयदेव उनादकट जिन्होंने सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जीतने में मदद की आख़िरकार उन्हें भी वनडे टीम में जगह मिली है। शिखर धवन जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज से बाहर थे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।
रोहित शर्मा पहले मैच में नहीं करेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वनडे सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पारिवारिक कारणों की वजह से रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसका ऐलान बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते वक्त किया। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उपकप्तान हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
𝗡𝗢𝗧𝗘: Mr Rohit Sharma will be unavailable for the first ODI due to family commitments and Mr Hardik Pandya will lead the side in the first ODI.
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
India’s ODI squad vs Australia
Rohit Sharma (C), S Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, KL Rahul, Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), R Jadeja, Kuldeep Yadav, W Sundar, Y Chahal, Mohd Shami, Mohd Siraj, Umran Malik, Shardul Thakur, Axar Patel, Jaydev Unadkat
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयजेव उनादकट।