एशिया कप 2022: आर अश्विन ने हांगकांग को लेकर टीम इंडिया को दी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: आर अश्विन ने हांगकांग को लेकर टीम इंडिया को दी चेतावनी

अश्विन ने एशिया कप 2022 अफगानिस्तान के शीर्ष चार में जाने की संभावनाओं पर बात की।

R Ashwin and Hong Kong Team (Image Source: Getty Images)
R Ashwin and Hong Kong Team (Image Source: Getty Images)

अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को जारी एशिया कप 2022 में हांगकांग को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपको बता दें, हांगकांग ने एशिया कप क्वालीफायर्स के अंतिम मैच में यूएई को आठ विकेट से हराकर एशिया कप 2022 के लिए क्वालीफाई किया है।

हांगकांग को एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। हांगकांग क्रिकेट टीम का एशिया कप 2022 में पहला मैच टीम इंडिया के खिलाफ 31 अगस्त को है, जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितम्बर को है। हालांकि, हांगकांग के लिए एशिया कप में सुपर फोर के लिए आगे बढ़ना आसान नहीं होगा।

हमें हांगकांग को हल्के में नहीं लेना चाहिए: रविचंद्रन अश्विन

आर अश्विन ने 28 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा: “हमें हांगकांग को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि पिछली बार जब हम आमने-सामने हुए थे, उन्होंने हमें जबरदस्त टक्कर दी थी। एहसान खान मोहम्मद नबी की तरह ही बहुत अच्छे ऑफ-स्पिनर हैं। जब भी उन्हें शीर्ष टीमों के खिलाफ मौका मिला है, उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। पिछली बार उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा के विकेट लिए थे।”

उन्होंने आगे कहा: “अफगानिस्तान इस एशिया कप 2022 में एक मजबूत टीम होगी। अफगानिस्तान के पास शीर्ष चार के लिए क्वालीफाई करने का एक शानदार मौका है, इसलिए मुझे लगता है कि शीर्ष चार के लिए बहुत करीबी लड़ाई होगी। अगर अफगानिस्तान के बल्लेबाज पर्याप्त रन बनाते हैं, तो उनके स्पिनर बाकी का काम संभाल लेंगे।

यहां देखिए एशिया कप 2022 के लिए हांगकांग का स्क्वाड –

यासिम मुर्तजा, निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला, वाजिद शाह, आफताब हुसैन, धनंजय राव, मोहम्मद वहीद, अहान त्रिवेदी, अतीक इकबाल।

close whatsapp