भारतीय तेज गेंदबाज Navdeep Saini ने रचाई शादी, देखें लेटेस्ट फोटोज - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय तेज गेंदबाज Navdeep Saini ने रचाई शादी, देखें लेटेस्ट फोटोज

नवदीप की पत्नी एक फैशन लाइफ स्टाइल ब्लाॅगर हैं। 

Navdeep Saini (Image Credit- Twitter X)
Navdeep Saini (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि 31 साल के नवदीप ने उनकी काफी समय से गर्लफ्रेंड रही स्वाती अस्थाना (Swati Asthana) से शादी रचाई है। बता दें कि नवदीप की पत्नी स्वाती एक फैशन, ट्रेवल और लाइफस्टाइल ब्लाॅगर हैं, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर 80 हजार फाॅलोअर हैं।

तो वहीं नवदीप ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बता दें कि अपनी शादी को लेकर नवदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- तुम्हारे साथ, हर दिन प्यार का दिन है। आज, हमने हमेशा के लिए फैसला कर लिया! हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।

देखें नवदीप सैनी की यह इंस्टाग्राम पोस्ट

तो वहीं नवदीप को अपने जीवन की नई शुरूआत करने के लिए साथी क्रिकटरों ने भी शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें राहुल तेवतिया, मोहसिन खान, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बहुत ही प्यारा संदेश नवदीप के लिए सोशल मीडिया पर लिखा।

नवदीप सैनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको नवदीप सैनी के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी-मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 टेस्ट, 6 वनडे और 13 टी-20 विकेट लिए हैं। साल 2019 में नवदीप ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके अलावा नवदीप ने 32 IPL मैचों में 23 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मोहम्मद शमी को नई गेंद देना भारत का ‘आउट ऑफ द बाॅक्स मूव’: Wasim Akram

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?