फ्लोरिडा में भारत को हराना कनाडा के लिए नहीं होगा आसान, जाने टीम के आंकड़ों के बारे में यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

फ्लोरिडा में भारत को हराना कनाडा के लिए नहीं होगा आसान, जाने टीम के आंकड़ों के बारे में यहां

भारत ने फ्लोरिडा में 8 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से पांच में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

आज यानी 15 जून को भारतीय टीम को कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपने तीनों ही मैच में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था जबकि दूसरे मैच में टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ छह रन से जीत दर्ज की थी।

USA के खिलाफ भी भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। यह तीनों ही मैच भारत ने न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेले थे और अब टीम फ्लोरिडा में इस सीजन का अपना पहला मैच खेलेगी। बता दें, भारत ने फ्लोरिडा में 8 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से पांच में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

एक मैच नो रिजल्ट मैच है। भारत का जीत हार का रेशियो 2.5 है जबकि उनका जीत का प्रतिशत इस वेन्यू में 62.5 है। भारत ने फ्लोरिडा में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कनाडा के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

हालांकि तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि भारत और कनाडा के बीच मुकाबला पूरा खेला जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले अमेरिका और आयरलैंड के बीच का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है

भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। टीम के गेंदबाजों ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन दिखाया है।

हालांकि तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी जल्द से जल्द अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ जाए। विराट कोहली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए है। अमेरिका के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज बिना खाता खोले पहली गेंद पर आउट हो गए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?