मोहम्मद हफीज का दावा, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फिर भारत को हरा देगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद हफीज का दावा, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फिर भारत को हरा देगा

टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित-विराट भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं-हफीज

Mohammad Hafeez of Pakistan
Mohammad Hafeez. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान ICC कर चुका है, जिसमें एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला देखने को मिलेगा। साथ ही इस मुकाबले में काफी समय है, लेकिन इससे पहले ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इस कड़ी में इस महामुकाबले को लेकर हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मोहम्मद हफीज ने बड़ा दावा किया है, जो अब तेजी से खबरों में भी आ गया है।

मोहम्मद हफीज बोले- 2 खिलाड़ी नहीं चले तो पाकिस्तान से हार जाएगा भारत

साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में हुआ था, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। वहीं इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान टीम ने भारत को हरा दिया था, जो कई टीम के लिए किसी बड़े रिकॉर्ड से कम नहीं था। दुबई के मैदान पर हुए इस मैच को पाक टीम ने 10 विकेटों से अपने नाम किया था और इस महा टक्कर में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का प्रदर्शन धमाकेदार था।

*टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित-विराट भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं-हफीज
*हफीज के मुताबिक दोनों बल्लेबाज रन नहीं बना पाए, तो पाक के खिलाफ भारत संघर्ष करेगा
*बाकी भारतीय बल्लेबाज इस बड़े मैच का दबाव नहीं झेल पाएंगे- हफीज
*मैं खुश हूं कि उस टीम का हिस्सा रहा जिसने वर्ल्ड कप में भारत को हराया-मोहम्मद हफीज

क्या होगी इस बार की गणित?

इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा है, जिसकी शुरूआत 16 अक्टूबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा, वहीं इस बार भी इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें होंगी और पहले 8 टीमों के बीच क्वालीफाइंग मैच खेले जाएंगे। उसमें से सिर्फ 4 टीमों को आगे का टिकट मिलेगा और ये 4 टीमें पहले से क्वालीफाइ कर चुकी 8 टीमों के साथ जुड़ेंगीस जिसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मैच होंगे, साथ ही 2-2 के ग्रुप में कुल 12 टीमें होंगी। टीम इंडिया का पहला मैच 23 अक्टूबर के दिन पाकिस्तान से होगा।

close whatsapp